‘नेट्स में 7 घंटे, 800 बार स्विच शॉट….’- एशिया कप से पहले 21 साल का यह खिलाड़ी नेट्स में बहा रहा है पसीना
चौथे T20I मैच के दौरान यशस्वी जायसवाल ने स्विच हिट पर जड़ा था शानदार छक्का।
अद्यतन - अगस्त 13, 2023 9:20 अपराह्न

भारतीय टीम इन दिनों विंडीज दौरे पर है। जब ये दौरा शुरू हुआ था तब सभी फैंस और एक्सपर्ट का मानना था कि, भारत के लिए ये दौरा काफी आसान रहेगा और इस सीरीज के दौरान टीम मैनेजमेंट अधिक से अधिक युवा खिलाड़ियों को मौका देगी। हालांकि टीम इंडिया के लिए ये दौरा उतना आसान तो नहीं रहा लेकिन हां टीम मैनेजमेंट ने इस दौरान युवा खिलाड़ियों को जरूर मौके दिए।
लेकिन जिस खिलाड़ी ने अपने मौके को अच्छी तरह से भुनाया वो हैं यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)। जायसवाल को टेस्ट मैचों में मौका मिला और वहां उन्होंने जमकर रन बनाए उसके बाद उन्हें टी-20 सीरीज के आखिरी तीन मुक़ाबलों में खेलने का मौका मिला उसमें उन्होंने चौथे T20 मैच के दौरान नाबाद 84 रनों की पारी खेली। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला।
Yashasvi Jaiswal को लेकर आकाश चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा
चौथे T20I के बाद Yashasvi Jaiswal को लेकर कई पूर्व क्रिकटर्स ने बात की। इसी क्रम में टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने बाएं हाथ के इस युवा बल्लेबाज को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यशस्वी को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कितनी कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी।
एक वीडियो में आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ये खिलाड़ी बहुत मेहनती है। रॉबिन उथप्पा ने एक बार मुझे बताया था कि, जब ये प्रैक्टिस करते थे तो ये दोपहर के एक बजे से रात के 8 बजे तक प्रैक्टिस करते थे। इस दौरान कुल 800 बार उन्होंने स्विच हिट की तैयारी की। मतलब एक ही शॉट को उन्होंने 800 बार खेला। WOW यशस्वी।
उन्होंने आगे कहा कि, “हम सिर्फ किसी भी चीज का फाइनल प्रोडक्ट देखते हैं। लेकिन पर्दे की पीछे की कहानी कोई नहीं जानता। कोई ये बात नहीं जानना चाहता है कि यहां तक पहुंचने के लिए कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं, कितनी मेहनत करनी पड़ती है। यशस्वी को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी है।”