शुभमन गिल आकाश चोपड़ा

IND vs ENG: “शुभमन गिल का कॉन्फिडेंस इस समय बेहद निचले स्तर पर है”- आकाश चोपड़ा

हैदराबाद टेस्ट मैच में दोनों पारियों में बल्ले से फ्लॉप रहे आकाश चोपड़ा।

Shubman Gill & Aakash Chopda (Photo Source: Getty Images)
Shubman Gill & Aakash Chopda (Photo Source: Getty Images)

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना ​​है कि हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी में शुभमन गिल अपने लो कॉन्फिडेंस की वजह से आउट हुए। मेहमान टीम ने रविवार, 28 जनवरी को सीरीज के पहले मैच के चौथे दिन रोहित शर्मा एंड कंपनी के सामने 231 रन का लक्ष्य रखा।

दूसरी पारी में गिल अपना खाता खोलने में असफल रहे और मेजबान टीम 202 रन पर ढेर हो गई और 28 रनों से मैच हार गई। चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में भारत के रन चेज को लेकर बात की और साथ ही में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल के विकेट के आउट होने के तरीके पर भी अपना विचार साझा किया।

शुभमन गिल का कॉन्फिडेंस एक दम नीचले स्तर पर है- आकाश चोपड़ा

उन्होंने कहा कि, “मैंने कहा था कि अगर रोहित आउट हो गए तो भारत यह रन चेज नहीं कर पाएगा और यह साबित भी हो गया। यशस्वी आउट हो गए। अगर वह रन बनाते तो बहुत अच्छा होता लेकिन वह एक छोटा बच्चा है, कितना बोझ आप उसके कंधों पर डाल देंगे। मैं सोच रहा था कि इस खराब पिच पर उसके आउट होने की संभावना है।”

शुभमन गिल के विकेट को लेकर पूर्व सलामी बल्लेबाज ने कहा कि, “शुभमन गिल का आत्मविश्वास इस समय बेहद निचले स्तर पर है। पिछली 11 पारियों में शुबमन गिल का औसत 20 के करीब या उससे कम हो सकता है। उनका हाईएस्ट स्कोर 40 भी नहीं है और वह बाएं हाथ की स्पिन के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। वह सख्त हाथों से शॉट खेल गए और सिली पॉइंट पर कैच आउट हो गए।”

आपको बता दें कि, गिल ने अपनी पिछली 11 टेस्ट पारियों में 17.30 की औसत से 173 रन बनाए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट में भारत की पहली पारी में 36 रन की पारी इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। उनके इस फॉर्म को देखकर अब कई लोग उन्हें टीम से बाहर करने की मांग कर रहे हैं।

close whatsapp