IND vs ENG: मैं संजू की फैन आर्मी को बिल्कुल भी उत्तेजित नहीं करना चाहता: आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: मैं संजू की फैन आर्मी को बिल्कुल भी उत्तेजित नहीं करना चाहता: आकाश चोपड़ा

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 में संजू एक बार फिर 1 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए थे। 

Aakash Chopra and Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)
Aakash Chopra and Sanju Samson (Image Credit- Twitter X)

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और जाने-माने क्रिकेट कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने हाल में ही बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह संजू सैमसन की फैन आर्मी को उत्तेजित नहीं करना चाहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में वह चार बार एक ही तरह से आउट हो गए हैं।

गौरतलब है कि भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टी20 सीरीज का चौथा मैच 31 जनवरी को पुणे में खेला गया। इस मुकाबले में संजू 3 गेंदों 1 रन बनाकर शाॅर्ट पिच गेंदबाजी के खिलाफ कैच आउट हो गए। यह पहली बार नहीं है, बल्कि इससे पहले तीन मुकाबलों में भी इसी तरह आउट हुए थे। इस मैच में उन्हें साकिब महमदू ने शिकार बनाया, तो इससे पहले सभी मैचों में जोफ्रा आर्चर ने उनका विकेट हासिल किया।

हालांकि, भारत ने किसी तरह मैच में 182 रनों टारगेट इंग्लैंड के सामने रखा, जिसका पीछा करते हुए इंग्लैंड 166 रन बना पाई, और टीम इंडिया को 15 रनों से जीत हासिल हुई। लेकिन अब संजू को लेकर आकाश चोपड़ा ने बड़ा बयान दिया है।

आकाश चोपड़ा ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 मैच के बाद, अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड एक वीडियो के माध्यम से आकाश ने कहा- भारत टॉस हार गया और पहले बल्लेबाजी करने उतरा। संजू सैमसन एक बार फिर उसी अंदाज में आउट हुए। मैं संजू की फैन आर्मी को बिल्कुल भी उत्तेजित नहीं करना चाहता, लेकिन सच तो यह है कि वह अब तक इसी तरह चार बार आउट हो चुके हैं।

आकाश ने आगे कहा- इस बार वह साकिब महमूद की गेंद पर आउट हो गए। इसलिए शॉर्ट बॉल के खिलाफ लगातार इसी अंदाज में, डीप में फील्डर को ढूंढना और एक बार मिड-ऑन पर कैच पकड़ना, जोफ्रा आर्चर के खिलाफ तीन बार और साकिब के खिलाफ एक बार।

close whatsapp