वहीं श्रेयस अय्यर को लेकर आकाश चोपड़ा ने कहा, “श्रेयस अय्यर ने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया। वह जिस तरह क्रीज में हिल रहे थे उससे ज्यादा आत्मविश्वास नहीं मिल रहा था। आप आम तौर पर टेस्ट क्रिकेट में किसी तेज गेंदबाज के खिलाफ इस तरह बल्लेबाज को मूव करता नहीं देखते। शॉर्ट गेंदों में ज्यादा गति नहीं होने के बावजूद वह काफी मूव कर रहे थे और आखिरकार वह आउट हो गए। आप कह सकते हैं कि गेंद थोड़ी नीचे रह गई और वह थोड़ा दुर्भाग्यशाली रहे, लेकिन वह क्रीज पर स्थिर नहीं थे।”
IND vs ENG: गिल और अय्यर के लिए समय बहुत तेजी से खत्म हो रहा है- आकाश चोपड़ा ने दी दोनों बल्लेबाजों को चेतावनी
दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बल्ले से फ्लॉप रहे थे शुभमन और श्रेयस
अद्यतन - Feb 3, 2024 1:32 pm

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि अगर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के खिलाफ चल रहे दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में अच्छी पारियां नहीं खेलेंगे तो भारत की टेस्ट टीम में उनकी जगह खतरे में पड़ सकती है।
भारत ने शुक्रवार, 2 फरवरी को विशाखापटनम में पहले दिन के स्टंप्स तक अपनी पहली पारी में 336/6 रन बनाए। गिल और अय्यर ने क्रमशः 34 और 27 रनों का योगदान दिया, वहीं यशस्वी जयसवाल ने नाबाद 179 रन बनाए थे। अपने यूट्यूब चैनल पर साझा किए गए एक वीडियो में, चोपड़ा ने कहा कि गिल और अय्यर को टेस्ट इलेवन में अपनी जगह बचाने का सिर्फ एक और मौका मिलेगा।
शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर को आकाश चोपड़ा ने दी चेतावनी
उन्होंने कहा कि, “गिल और अय्यर के लिए समय बहुत तेजी से खत्म हो रहा है। उनके पास एक और पारी है और मुझे वास्तव में उम्मीद है कि वे रन बनाएंगे क्योंकि अगर उनकी अगली पारी अच्छी नहीं रही, तो उन दोनों के लिए टीम में जगह बनाना मुश्किल हो जाएगा।” भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज का मानना है कि गिल को अच्छी शुरुआत के बाद जेम्स एंडरसन के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा।
उन्होंने कहा कि, “शुभमन गिल को एक शुरुआत मिली। उन्होंने शुरुआत में थोड़ा आक्रामक रूप से खेला, लेकिन उसके बाद, जेम्स एंडरसन के दो ओवरों में तीन आउटसाइड एज लगा। तीसरा किनारा भी कीपर के पास गया और वह आउट हो गए। उन्होंने एक अच्छी शुरुआत बर्बाद कर दी। 34 रन टीम में जगह बचाने के लिए पर्याप्त नहीं होंगे।”