पाकिस्तान के बिना एशिया कप, टॉपिंग के बिना पिज्जा की तरह है: आकाश चोपड़ा - क्रिकट्रैकर हिंदी

पाकिस्तान के बिना एशिया कप, टॉपिंग के बिना पिज्जा की तरह है: आकाश चोपड़ा

ACC ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दे दी है और एशिया कप 2023 के चार मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे जबकि बाकी श्रीलंका में।

Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)
Aakash Chopra (Photo Source: Twitter)

भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने एशिया कप 2023 के हाइब्रिड फॉर्मेट को लेकर अपना पक्ष रखा है। बता दें, एशियाई क्रिकेट परिषद ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हाइब्रिड मॉडल को मंजूरी दे दी है और एशिया कप 2023 के चार मुकाबले पाकिस्तान में खेले जाएंगे जबकि बाकी श्रीलंका में।

इस चीज की घोषणा होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सभी लोग काफी खुश हैं। बता दें, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने इससे पहले यह बयान दिया था कि अगर एशिया कप 2023 पाकिस्तान में खेला जाता है तो वो वहां का दौरा नहीं करेंगे। इसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाइब्रिड मॉडल को पेश किया जिसके लिए सभी बोर्ड ने हामी भर दी है।

आकाश चोपड़ा ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल में कहा कि, ‘मैं इस चीज को लेकर बिल्कुल भी हैरान नहीं हूं क्योंकि भारत ने पहले ही पाकिस्तान जाने के लिए मना कर दिया था। पाकिस्तान वनडे वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत जरूर आएगा इसमें कोई संदेह नहीं है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि ICC इवेंट्स में सभी टीमें खेलना चाहती हैं।’

पाकिस्तान के बिना एशिया कप, टॉपिंग के बिना पिज्जा की तरह है: आकाश चोपड़ा

पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने आगे कहा कि, ‘आप ऐसा नहीं कह सकते कि एशिया कप में आप नहीं खेलेंगे और बाकी टीमें आपके बिना नहीं खेलेंगी। पाकिस्तान के बिना एशिया कप टॉपिंग के बिना पिज्जा की तरह है। इसको देखने में बिल्कुल भी मजा नहीं आएगा तो आप चाहते हैं कि पाकिस्तान एशिया कप में जरूर खेलें।’

आकाश चोपड़ा ने आगे कहा कि, ‘यह बात हमेशा से ही पक्की थी कि भारत पाकिस्तान नहीं जाएगा और यह बात भी पक्की थी कि पाकिस्तान भारत जरूर आएगा। मैं यही चाहता हूं कि यह डिबेट पूरी तरह से खत्म हो जाए। अब जब सब चीजें पक्की हो चुकी है तो हम एशिया कप में एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान का मुकाबला देख सकते हैं।’

close whatsapp