IND v PAK: पिच को लेकर सवाल खड़े कर रहे थे मोहम्मद हफीज, आकाश चोपड़ा ने एक सेकंड में उतार दिया भूत
भारत और पाकिस्तान के बीच आज अहमदाबाद में खेला जाएगा महा-मुकाबला।
अद्यतन - अक्टूबर 14, 2023 12:39 अपराह्न

वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत और पाकिस्तान (Ind vs Pak) के बीच महा-मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों जोर-शोर से तैयारी कर रही है। यह महा-मुकाबला अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले को लेकर दोनों ही टीमों के एक्सपर्ट्स और दिग्गज अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।
इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने टूर्नामेंट के दौरान इस्तेमाल हो रही पिचों पर सवाल उठाए। दरअसल एक चैनल द्वारा आयोजित एक शो में बातचीत के दौरान हफीज ने वर्ल्ड कप के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पिचों की आलोचना की थी। हफीज ने उस शो के दौरान कहा, ‘सबसे पहले कल फैसला लिया जाएगा कि टूर्नामेंट आईसीसी आयोजित करा रही है या बीसीसीआई।
अब तक हैदराबाद, दिल्ली और धर्माशाला तीन स्थान पर मैच खेले गए हैं। पिच की स्थिति समान थी और मुकाबले के दौरान इस पिच का व्यवहार भी समान था। अगर चेन्नई में पिच वही है जो भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच के लिए इस्तेमाल की गई थी, तो समझ में आता है। लेकिन अगर इसमें थोड़ा बदलाव होता है, तो आप समझ सकते हैं कि टूर्नामेंट का आयोजन कौन कर रहा है।’
हफीज ने आगे कहा, ‘इसका कोई प्रभाव नहीं होना चाहिए क्योंकि यह एक आईसीसी टूर्नामेंट है। इसे अपने क्यूरेटर और निर्देशों के अनुसार चलना होगा। यदि पिच पिछली पिच के समान है, तो समझ में आता है। अगर इसमें बदलाव होता है और यह बल्लेबाजी ट्रैक बन जाती है तो फिर इससे कई बड़े सवाल खड़े होंगे।’
हफीज के बयान पर आकाश चोपड़ा का पलटवार
वहीं, हफीज के इस बयान पर पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। चोपड़ा ने कहा, ‘पिच अलग-अलग मिट्टी से बनाई जाती है। इसमें लाल और काली मिट्टी का मिश्रण होता है। इस कारण पिच अलग-अलग तरह से व्यवहार करती है।
भाई, चेन्नई के ट्रैक पर और भारत के कई अन्य स्टेडियमों में अब अलग-अलग मिट्टी से पिचें बनाई जाती हैं। आप जानते होंगे कि अलग-अलग मिट्टी से बनी पिचें अलग व्यवहार करती हैं। इसलिए आप हैरान न हों, अगर पूरे वर्ल्ड कप में एक ही स्थान पर पिचें बिल्कुल अलग-अलग व्यवहार करें।’
यह भी पढ़ें: अगर भारत-पाकिस्तान मैच हुआ रद्द तो इससे किस टीम को होगा सबसे ज्यादा नुकसान?