आखिर मुंबई इंडियंस को क्यों इस सीजन लगातार करना पड़ रहा हार का सामना अब उसकी असल वजह बताई आकाश चोपड़ा ने - क्रिकट्रैकर हिंदी

आखिर मुंबई इंडियंस को क्यों इस सीजन लगातार करना पड़ रहा हार का सामना अब उसकी असल वजह बताई आकाश चोपड़ा ने

मुंबई इंडियंस इस साल अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में मात खा रही है।

Rohit Sharma. (Photo Source: IPL/BCCI)
Rohit Sharma. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में मुंबई इंडियंस (MI) का प्रदर्शन इस बार काफी खराब रहा है। टीम ने अभी तक कुल 7 मुकाबले खेले हैं और सभी में उनको हार का सामना करना पड़ा है। यह आईपीएल इतिहास में पहली बार है जब कोई टीम लगातार सात मुकाबले हारी है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ मिली हार के बाद अब मुंबई इस साल के टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गई है। अब बस उनको कोई करिश्मा ही टॉप 4 में स्थान दे सकता है।

मुंबई के खराब प्रदर्शन के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर अकाश चोपड़ा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अगर ईशान किशन और रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम रन नहीं बनाएंगे तो इस टीम के लिए अच्छा करना काफी मुश्किल होगा।

21 अप्रैल को हुए चेन्नई बनाम मुंबई मुकाबले में रोहित शर्मा और ईशान किशन दोनों ओपनर खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए थे। हालांकि आखिरी में तिलक वर्मा के अर्धशतक के बदौलत टीम चेन्नई को 156 रन का लक्ष्य देने में कामयाब रही लेकिन रायडू और धोनी की पारी की बदौलत चेन्नई ने यह मुकाबला दूसरी पारी की अंतिम गेंद में जीत लिया।

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बयान दिया है कि, मुंबई ने लगातार 7 मुकाबले हारकर आईपीएल इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। अभी तक कोई भी टीम लगातार सात मुकाबले नहीं हारी है। मुंबई लगातार अपने बल्लेबाजी और गेंदबाजी से मात खा रही है। अगर रोहित और ईशान किशन रन नहीं बनाते हैं तो टीम ऐसे ही आगे और भी मुकाबले हारेगी।

यही नहीं आकाश ने आगे जसप्रीत बुमराह के विकेट ना लेने की समस्या का भी जिक्र करते हुए कहा कि, बुमराह की गेंदबाजी इस साल काफी फीकी दिख रही है। बुमराह को वापस जल्दी अपने लय में आना होगा। बता दें कि अभी तक बुमराह ने IPL 2022 में सिर्फ चार विकेट झटके हैं।

मुंबई की बल्लेबाजी पिछले साल से कमजोर: आकाश चोपड़ा

वही आकाश चोपड़ा ने मुंबई की बल्लेबाजी को लेकर कहा कि, मुंबई ने शुरुआत में ही अपने दोनों मुख्य बल्लेबाज खो दिए थे। पहले ओवर में ही 2 विकेट रोहित और ईशान किशन मुकेश चौधरी द्वारा आउट हो गए थे। उसके बाद अगले ही ओवर में डेवाल्ड ब्रेविस को भी मुकेश ने चलता किया।

सूर्यकुमार यादव, पोलार्ड और तिलक वर्मा की बल्लेबाजी के चलते टीम 155 तक पहुंच सकी। लेकिन कहीं ना कहीं मुंबई अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से मार खा रही है। हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के ना होने के चलते टीम पिछले साल से कमजोर लग रही है।

close whatsapp