USA vs CAN: टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच Aaron Jones ने रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकाॅर्ड टूटने से बाल-बाल बचा
कनाडा के खिलाफ 40 गेंदों में 94 रनों की पारी खेली थी जोंस ने
अद्यतन - Jun 2, 2024 4:13 pm

जारी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का पहला मैच 1 जून को यूएसए और कनाडा के बीच खेला गया। बता दें कि इस मैच में यूएसए ने आरोन जोंस (Aaron jones) की शानदार पारी के दम पर 7 विकेट से जीत हासिल की है। तो वहीं अपनी इस खास पारी के दम पर जोंस ने कई खास रिकाॅर्ड्स को अपने नाम किया है। आइए आपको इन रिकाॅर्ड्स के बारे में जानकारी देते हैं:
इन खास रिकाॅर्ड को आरोन जोंस ने किया अपने नाम
बता दें कि कनाडा के खिलाफ मैच में आरोन जोंस ने 40 गेंदों में 94* रनों की नाबाद पारी खेली। तो वहीं अपनी इस पारी दौरान उन्होंने 4 चौके और 10 छक्के लगाए। 94 रनों की पारी खेलने के साथ ही आरोन जोंस टी20 वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में, सबसे ज्यादा स्कोर बनाने वाले कुल दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
जोंस से पहले टी20 वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकाॅर्ड है। गौरतलब है कि गेल ने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 57 गेंदों में 117 रनों की शानदार पारी खली थी।
यह किसी भी खिलाड़ी द्वारा टी20 वर्ल्ड कप के डेब्यू मैच में, अब तक का बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इसके अलावा इस मैच में आरोन जोंस ने 10 छक्के भी लगाए, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में खेली गई किसी पारी में लगाए गए छक्कों में संयुक्त रूप से पहला नंबर है।
इससे पहले क्रिस गेल ने साल 2007 टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक पारी में कुल 10 छक्के लगाए थे। तो वहीं 1 जून को अगर जोंस कनाडा के खिलाफ 1 और छक्का लगाने में कामयाब रहते, तो वह टी20 वर्ल्ड कप में खेली गई किसी पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाते।
Aaron Jones secures the second-highest score ever on a T20I World Cup debut 🙌 pic.twitter.com/RwmHpe1yrQ
— CricTracker (@Cricketracker) June 2, 2024