Mr. 360 भी है संजू सैमसन के बड़े फैन, अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले की भारतीय खिलाड़ी की जमकर प्रशंसा - क्रिकट्रैकर हिंदी

Mr. 360 भी है संजू सैमसन के बड़े फैन, अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले की भारतीय खिलाड़ी की जमकर प्रशंसा

संजू सैमसन के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि वो टॉप 4 में कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

AB De Villiers and Sanju Samson (Pic Source-Twitter)
AB De Villiers and Sanju Samson (Pic Source-Twitter)

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व खिलाड़ी एबी डी विलियर्स इस बात से काफी खुश है कि संजू सैमसन को अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज में भारतीय टीम में शामिल किया गया है। वो खुद संजू सैमसन के काफी बड़े फैन है।

बता दें, संजू सैमसन ने पिछले काफी समय से इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की ओर से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। संजू सैमसन के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि वो टॉप 4 में कहीं भी बल्लेबाजी कर सकते हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम में विकेटकीपर के रूप में संजू सैमसन और जितेश शर्मा है।

एबी डी विलियर्स ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की है जिसमें उन्होंने कहा है कि, ‘मैं संजू सैमसन का बहुत बड़ा फैन हूं। मुझे लगता है कि वो बहुत ही शानदार खिलाड़ी है। कई सालों तक उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की ओर से काफी अच्छी बल्लेबाजी की है। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली सीरीज में उन्हें भारतीय टीम में देखकर मुझे काफी अच्छा लग रहा है।’

जब एबी डी विलियर्स ने संजू सैमसन को लेकर की थी बड़ी भविष्यवाणी

भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले एबी डी विलियर्स ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो साझा की थी जिसमें उन्होंने कहा था कि दक्षिण अफ्रीका की पिचों में संजू सैमसन को बल्लेबाजी करते हुए काफी मजा आएगा और वो खुद उनके प्रदर्शन के लिए काफी उत्साहित है।

एबी डी विलियर्स ने वीडियो में कहा था कि, ‘काफी अच्छा लग रहा है कि संजू सैमसन को भारतीय टीम में जगह मिली है। वो दक्षिण अफ्रीका की विकेट पर बेहतरीन बल्लेबाजी कर सकते हैं। दक्षिण अफ्रीका की पिचों में काफी उछाल देखने को मिलती है और सभी बल्लेबाजों के लिए यहां कड़ा इम्तिहान होगा लेकिन संजू सैमसन जैसा बल्लेबाज यहां अच्छा प्रदर्शन करेगा। यही नहीं विकेटकीपिंग में भी वो अपनी छाप छोड़ेंगे।’

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज कि यह भविष्यवाणी काफी सही साबित हुई और संजू सैमसन ने मेजबान के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे मैच में भारतीय टीम के लिए शतक जड़ा। अब देखना यह है कि अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय खिलाड़ी कैसा प्रदर्शन करते हैं?

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?