PAK vs SL: 37 रन पर गिर गए थे 2 महत्वपूर्ण विकेट, फिर अब्दुल्ला शफीक ने खेली ऐसी पारी जिसकी तमाम लोग कर रहे जमकर प्रशंसा - क्रिकट्रैकर हिंदी

PAK vs SL: 37 रन पर गिर गए थे 2 महत्वपूर्ण विकेट, फिर अब्दुल्ला शफीक ने खेली ऐसी पारी जिसकी तमाम लोग कर रहे जमकर प्रशंसा

अब्दुल्ला शफीक ने पाकिस्तान के लिए 103 गेंद में 10 चौके और तीन छक्कों की मदद से 113 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

Abdullah Shafique (Pic Source-Twitter)
Abdullah Shafique (Pic Source-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का आठवां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान की ओर से अब्दुल्ला शफीक ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा।

बता दें, पाकिस्तान टीम को इस मैच को जीतने के लिए 345 रनों की जरूरत है। पाकिस्तान ने अपने शुरुआती दो विकेट महज 37 रनों पर गंवा दिए थे। इमाम-उल-हक इस मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और मात्र 12 रन बनाकर आउट हो गए। कप्तान बाबर आजम भी इस मैच में मात्र 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस मैच में अब्दुल्ला शफीक को फखर जमान की जगह पाकिस्तान की प्लेइंग XI में शामिल किया गया है।

उन्होंने टीम मैनेजमेंट के इस फैसले को बिल्कुल भी गलत नहीं ठहराया और पाकिस्तान के लिए यह शतक पूरा किया। उन्होंने श्रीलंका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। मोहम्मद रिजवान ने भी उनके साथ बखूबी निभाया है और अभी तक नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली है। अब्दुल्ला शफीक ने पाकिस्तान के लिए 103 गेंद में 10 चौके और तीन छक्कों की मदद से 113 रनों की बहुमूल्य पारी खेली।

पाकिस्तान को जीत के लिए 345 रनों की जरूरत

श्रीलंका की ओर से बेहतरीन बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए शानदार शतक जड़ा। उन्होंने पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया। कुसल मेंडिस ने श्रीलंका के लिए 77 गेंदों में 14 चौके और 6 छक्कों की मदद से 122 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

बता दें, श्रीलंका का पहला विकेट बहुत जल्द गिर गया था। कुसल परेरा इस मैच में बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए थे। हालांकि पहला विकेट जल्द करने के बाद कुसल मेंडिस ने पाथुम निस्सांका के साथ काफी अच्छी बल्लेबाजी की और दूसरे विकेट के लिए 102 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।पाथुम निस्सांका ने इस मैच में 61 गेंद में 7 चौके और एक छक्के की मदद से 51 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।

यही नहीं टीम की ओर से सदीरा समरविक्रमा ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण शतक जड़ा। उन्होंने 89 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्कों की मदद से 108 रनों की जबरदस्त पारी खेली। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट होकर 344 रन बनाए।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?