इनफॉर्म बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक का बल्ला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं चला, पाकिस्तान को लगा पहला झटका - क्रिकट्रैकर हिंदी

इनफॉर्म बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक का बल्ला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं चला, पाकिस्तान को लगा पहला झटका

इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

PAK vs SA (Pic SOurce-Twitter)
PAK vs SA (Pic SOurce-Twitter)

इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 26वां मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि टीम की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही है और उनके इनफॉर्म बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हो गए।

इनफॉर्म बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे इस मुकाबले में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 17 गेंदों में एक चौके की मदद से 9 रन बनाकर आउट हो गए। उनका विकेट मार्को जानसेन ने झटका। मार्को जानसेन की छोटी गेंद पर अब्दुल्ला शफीक ने कड़ा प्रहार करना चाहा लेकिन गेंद उनके बल्ले से लगकर हवा में काफी ऊपर गई। इस कैच को लुंगी एनगिडी ने पकड़ा।

पाकिस्तान को शुरुआत में ही काफी बड़ा झटका लग चुका है। बता दें, अगर पाकिस्तान को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बनानी है तो उन्हें इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। अब्दुल्ला शफीक के अलावा इस मैच में सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 18 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 12 रन बनाकर वापस पवेलियन लौट गए। दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत इस मैच में काफी धमाकेदार तरीके से हुई है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया

पाकिस्तान ने अभी तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कुल 5 मैच खेले हैं जिसमें से 2 में टीम ने जीत दर्ज किया जबकि तीन में उनका हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में 6वें पायदान पर है। दक्षिण अफ्रीका की बात की जाए तो उन्होंने पांच मुकाबलों में चार में जीत दर्ज किया जबकि एक में उनका हर का सामना करना पड़ा है।

दक्षिण अफ्रीका इस समय आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है। फिलहाल पाकिस्तान को इस मैच को जीतने पर अपनी निगाहें रखनी होगी। अगर वो यह मुकाबला हार जाते हैं तो उनका सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा। के अलावा गेंदबाजों को भी इस मैच में अपनी छाप छोड़ने बेहद जरूरी है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?