कुछ दिन पहले मॉडल के सुसाइड केस में पुलिस ने अभिषेक शर्मा से की थी पूछताछ, अब MI के खिलाफ खेली रिकॉर्डतोड़ पारी - क्रिकट्रैकर हिंदी

कुछ दिन पहले मॉडल के सुसाइड केस में पुलिस ने अभिषेक शर्मा से की थी पूछताछ, अब MI के खिलाफ खेली रिकॉर्डतोड़ पारी

अभिषेक शर्मा ने इस मैच में मात्र 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

Abhishek Sharma (Pic SOurce-X)
Abhishek Sharma (Pic SOurce-X)

इस समय इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का आठवां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। हालांकि अभी तक उनका यह फैसला काफी गलत साबित हुआ है।

सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने काफी अच्छी बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 23 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 63 रनों की तूफानी पारी खेली। यही नहीं अभिषेक शर्मा ने इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। बता दें, अभिषेक शर्मा ने इस मैच में मात्र 16 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

बता दें, हाल ही में अभिषेक शर्मा का नाम मॉडल तान्या सिंह के सुसाइड से भी जुड़ा हुआ था। दरअसल 28 वर्षीय मॉडल तान्या सिंह ने सूरत के अपने घर में सुसाइड कर लिया था जिसके बाद पुलिस ने अभिषेक शर्मा से भी इसको लेकर सवाल पूछे थे। ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही थी की तान्या सिंह ने सुसाइड करने से पहले अभिषेक शर्मा को कुछ मैसेज भेजे थे। यही कारण था कि अभिषेक शर्मा से पुलिस ने इस सुसाइड को लेकर सवाल पूछे थे।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अभिषेक शर्मा ने खेली सनराइजर्स हैदराबाद के लिए तूफानी पारी

फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच में काफी अच्छी स्थिति में है और वो मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़ा स्कोर बना सकते हैं। अभिषेक शर्मा से पहले इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से ट्रेविस हेड ने 24 गेंदों में 9 चौके और तीन छक्कों की मदद से 62 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई।

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चार रनों से हार का सामना करना पड़ा था जबकि मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच सीजन का गुजरात टाइटंस के खिलाफ हारा था। अब देखना यह है कि इस मैच को कौनसी टीम अपने नाम करती है।

https://twitter.com/Royshib69/status/1773007133639848142

https://twitter.com/vetrimaran_of/status/1773007049372155954

https://twitter.com/FeverCricc/status/1773007000198127645

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?