बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

बलात्कार के आरोप में घिरे क्रिकेटर Abhishek Porel गिरफ्तार, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

युवा क्रिकेटर से जुड़े मामले ने खींचा सभी का ध्यान, बढ़ी कानूनी हलचल

Abishek Porel (Image credit Twitter - X)
Abishek Porel (Image credit Twitter – X)

बंगाल के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (Abishek Porel)  को सोमवार, 10 अगस्त की देर रात एक रेप केस में गिरफ्तार किया गया। 23 वर्षीय पोरेल को कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने हुगली स्थित एमामी सिटी से हिरासत में लिया। उन्हें मंगलवार, 11 अगस्त को चिनसुरा की अदालत में पेश किए जाने की संभावना है।

मामले की शुरुआत 23 जून 2026 को मोगरा पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत से हुई। कर्नाटक की एक मेडिकल छात्रा ने पोरेल के खिलाफ शिकायत की थी। शिकायत के मुताबिक, महिला की मुलाकात पोरेल से जनवरी 2023 में हुई थी।

महिला ने आरोप लगाया कि पोरेल उसे मनकुंडु स्थित अपने फ्लैट पर ले गए और शादी का वादा करने के बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि पोरेल ने उसके निजी वीडियो बनाए और बाद में उनका इस्तेमाल उसे धमकाने के लिए किया।

महिला ने पोरेल पर उसे कथित तौर पर जबरन रोककर रखने, दूसरों से अलग करने और भोजन नहीं देने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया था। इसके बाद हाई कोर्ट के आदेश के तहत गिरफ्तारी की गई।

हुगली ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक कुनार भूषण सिंह ने पोरेल की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ मामला दर्ज था और अदालत ने गिरफ्तारी का आदेश दिया था। अब उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

पोरेल पहले ही इन आरोपों को खारिज कर चुके हैं। कुछ महीने पहले उन्होंने कहा था कि लगाए गए आरोप गलत हैं। उनका कहना था कि वह पुलिस जांच में सहयोग करेंगे और जांच आगे बढ़ने के बाद ही इस मामले पर विस्तार से बात करेंगे।

IPL में दिल्ली के लिए खेल चुके हैं

अभिषेक पोरेल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 35 IPL मुकाबले खेले हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था। घरेलू क्रिकेट में वह बंगाल के लिए 116 मैच खेल चुके हैं। वह बंगाल की कप्तानी भी कर चुके हैं और बंगाल प्रो टी20 लीग की टीम कोलकाता रॉयल टाइगर्स की शुरुआत से कप्तानी कर रहे हैं। पोरेल पूर्व पंजाब किंग्स तेज गेंदबाज ईशान पोरेल के चचेरे भाई हैं।

ये भी पढ़ें – NAM vs SA: दक्षिण अफ्रीका ने किया नामीबिया दौरे के लिए टीम का ऐलान, ब्योर्न फॉर्च्यून संभालेंगे कप्तानी

close whatsapp