Abu Dhabi T10 2025: 18 से 30 नवंबर तक छक्कों की बरसात, धमाकेदार मुकाबलों के लिए तैयार मैदान

Abu Dhabi T10 2025: 18 से 30 नवंबर तक होगी छक्कों की बारिश, धमाकेदार मुकाबलों के लिए तैयार मैदान

इस बार पहला मैच क्वेटा कैवेलरी और नॉर्दर्न वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा।

Abu Dhabi T10 (Image Credit - Twitter X)
Abu Dhabi T10 (Image Credit – Twitter X)

तेज तर्रार और मनोरंजक क्रिकेट का सबसे छोटा प्रारूप अबू धाबी T10 लीग 2025  इस साल 18 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक खेला जाएगा। यह टूर्नामेंट लगभग दो हफ्तों तक चलेगा, जिसमें दुनिया के कई बड़े क्रिकेट सितारे मैदान पर नजर आएँगे।

सीजन की शुरुआत धमाकेदार मुकाबले से होगी, जहां क्वेटा कैवेलरी का सामना नॉर्दर्न वॉरियर्स से होगा। इसके बाद मौजूदा चैंपियन डेक्कन ग्लेडिएटर्स और दिल्ली बुल्स के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। शुरुआती दिन दो मुकाबले दर्शकों को जबरदस्त जोश और एंटरटेनमेंट से भर देंगे।

राउंड-रॉबिन से लेकर फाइनल तक रोमांच का सफर

टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, यानी हर टीम लीग चरण में सभी टीमों के खिलाफ मुकाबला करेगी। इसके बाद अंक तालिका में शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ स्टेज में पहुँचेंगी।

प्लेऑफ चरण की शुरुआत 29 नवंबर से होगी। उस दिन क्वालिफायर 1 खेला जाएगा, जिसमें लीग चरण की शीर्ष दो टीमें आमने सामने होंगी। इस मैच का विजेता सीधे फाइनल में पहुँचेगा, जबकि हारने वाली टीम को क्वालिफायर 2 में एक और मौका मिलेगा।

उसी दिन तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच एलीमिनेटर मैच खेला जाएगा। इस मैच की विजेता टीम क्वालिफायर 2 में जगह बनाएगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

इसके बाद 30 नवंबर को क्वालिफायर 2 खेला जाएगा, जिसमें क्वालिफायर 1 की हारने वाली टीम और एलीमिनेटर की विजेता भिड़ेंगी। इस मैच का विजेता फाइनल में क्वालिफायर 1 की विजेता टीम से भिड़ेगा। उसी दिन फाइनल मुकाबला भी आयोजित किया जाएगा, जिससे रोमांच अपने चरम पर होगा।

टूर्नामेंट के समापन के बाद एक भव्य समापन समारोह रखा जाएगा, जिसमें विजेता टीम का सम्मान किया जाएगा और शानदार प्रदर्शनों का जश्न मनाया जाएगा। अबू धाबी T10 लीग 2025 क्रिकेट प्रेमियों के लिए फिर से एक ऐसा मौका लेकर आ रही है, जिसमें स्पीड, जोश और मनोरंजन का तिहरा संगम देखने को मिलेगा। फैंस को केवल 10-10 ओवर में भरपूर एक्शन और अनगिनत छक्कों की बरसात देखने को मिलेगी।

close whatsapp