IPL 2024: शशांक सिंह को पहले राउंड में ना खरीद पाने पर PBKS की सफाई पर क्रिकेटर ने दिया बड़ा रिएक्शन - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: शशांक सिंह को पहले राउंड में ना खरीद पाने पर PBKS की सफाई पर क्रिकेटर ने दिया बड़ा रिएक्शन

आईपीएल ऑक्शन में शशांक नाम से दो खिलाड़ी थे, जिसकी वजह से पंजाब किंग्स को खिलाड़ी खरीदने में थोड़ी गड़बड़ी हो गई। 

IPL 2024 Auction (Image Credit- Twitter X)
IPL 2024 Auction (Image Credit- Twitter X)

आईपीएल के आगामी सीजन के लिए मिनी ऑक्शन कल 19 दिसंबर को दुबई में हुआ। बता दें कि इस ऑक्शन में घरेलू खिलाड़ियों के साथ विदेशी खिलाड़ियों पर भी जमकर पैसा बरसा।

तो वहीं इस ऑक्शन में साल 2014 की रनर-अप पंजाब ने आगामी आईपीएल सीजन के लिए हर्षल पटेल (11.75 करोड़), क्रिस वोक्स (4.2 करोड़) और राइली रूसो (8 करोड़) जैसे महंगे खिलाड़ियों को खरीदा। हालांकि, इस ऑक्शन में फ्रेंचाइजी से ऑलराउंडर शशांक सिंह को खरीदने में एक गलती हो गई थी। तो वहीं अपनी इस गलती पर फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के माध्यम से सफाई दी है, जिसपर अब क्रिकेटर का रिएक्शन सामने आया है।

गौरतलब है कि ऑक्शन में जब शशांक दूसरे राउंड में नीलामी में आए तो पंजाब किंग्स ने उनके लिए बोली नहीं लगाई, क्योंकि उन्हें ये लगा ये कोई और शशांक सिंह हैं। तो वहीं जैसे ही उन्हें पता चला है कि ये वो ही शशांक है जिन्हें वे खरीदना चाहते हैं तब तक वे अनसोल्ड पास हो चुके थे। हालांकि, इसके बाद फ्रेंचाइजी ने Accelerated राउंड में उन्हें खरीद लिया था।

दूसरी ओर, जब पंजाब किंग्स ने इस गलती को लेकर सोशल मीडिया सफाई दी तो क्रिकेटर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट के माध्यम से लिखा- सब कुछ अच्छा था (It’s all cool)

देखें शशांक का यह रिएक्शन

तो वहीं आपको शशांक सिंह के आईपीएल करियर के बारे में बताएं, तो वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान राॅयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रह चुके हैं। और उन्होंने खबर लिखे जाने तक 10 आईपीएल मैचों में 17.25 की औसत से कुल 69 रन बनाए हैं, जिसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 47 रन रहा है।

ये भी पढ़ें- IPL 2024: Who’s Robin Minz? कौन है ये पहले आदिवासी खिलाड़ी राॅबिन मिंज जिसके पीछे GT ने 3.6 करोड़ लगा दिए

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?