आज भी खुद को "दिल्ली का मुंडा" मानते हैं Virat Kohli, बताया वहां के Boys में क्या अलग होता है

आज भी खुद को “दिल्ली का मुंडा” मानते हैं Virat Kohli, बताया वहां के Boys में क्या अलग होता है

ICC ने Virat Kohli का एक वीडियो शेयर किया है।

 Virat Kohli  (Image Credit- Instagram)
Virat Kohli (Image Credit- Instagram)

क्रिकेट के मैदान में Virat Kohli का अलग स्वैग है, धाकड़ बल्लेबाजी करने के साथ-साथ वो खूब मजाक मस्ती भी करते हुए नजर आते हैं। वहीं अब विराट कोहली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो खुद दिल्ली से होने वाली बात पर बयान दे रहे हैं और इस दौरान उन्होंने एक काफी मजेदार चीज भी बोली है।

“दिल्ली का मुंडा” यानी की Virat Kohli का वीडियो हुआ वायरल

ICC ने Virat Kohli का एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में विराट खुद के दिल्ली से होने पर बात कर रहे हैं। विराट ने कहा कि- मुझे नहीं पता कि मैं अभी भी क्या हमेशा दिल्ली के मुंडे की तरह रहता हूं, दिल्ली का मुंडा होने का मतलब है हर चीज को बिना टेंशन के Approach करना। अब मैं हमेशा दिल्ली के लड़के की तरह नहीं रहता है, लेकिन हां कभी-कभी मेरा वो रूप आ जाता है। दूसरी ओर टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने कहा कि- Delhi spirit बहुत Simple है, जब भी आप मैदान में एंट्री लो तो सिर्फ जीतने की कोशिश करो और हमें दिल्ली में ये ही चीज सिखाई गई है।

Virat Kohli का ये वीडियो आपको काफी पसंद आएगा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

केन ने भी इस बल्लेबाज को लेकर दिया बड़ा बयान

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

शानदार रहा Virat Kohli के लिए 300 वनडे मैचों तक का सफर

वहीं आज Virat Kohli अपने इंटरनेशनल करियर का 300वां वनडे मैच खेल रहे हैं, ऐसे में इस बल्लेबाज का ये पूरा सफर शानदार रहा। इस दौरान कोहली ने अपने करियर में कई सारे ऐसे रिकॉर्ड तोड़े, जिनके टूटने की किसी ने भी कल्पना नहीं की थी। वहीं कोहली ने टीम इंडिया से पहला वनडे मैच साल 2008 में खेला था, ये मैच उन्होंने 18 अगस्त के दिन लंका टीम के खिलाफ खेला था।

फिर से नहीं मिला अर्शदीप सिंह को मौका

*कीवी टीम के खिलाफ मैच नहीं खेल रहे हैं तेज गेंदबाज हर्षित राणा।
*लेकिन उसके बाद भी अर्शदीप सिंह को नहीं मिला अंतिम 11 में मौका।
*ऐसे में राणा की जगह इस मैच में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती खेल रहे हैं।
*चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में अर्शदीप ने नहीं खेला है एक भी मैच।

close whatsapp