IPL 2022: "अच्छी बनेगी अपनी..." - राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ते ही युजवेंद्र चहल रंग गए RR के रंग में - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: “अच्छी बनेगी अपनी…” – राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ते ही युजवेंद्र चहल रंग गए RR के रंग में

राजस्थान रॉयल्स में शामिल होते ही युजवेंद्र चहल और RR की मजेदार केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर आई नजर।

Yuzvendra Chahal. (Photo Source: IPL/BCCI)
Yuzvendra Chahal. (Photo Source: IPL/BCCI)

भारतीय स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) का इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में काफी लंबे समय तक हाथ थामा रखा, लेकिन उन्हें फ्रेंचाइजी ने जारी IPL 2022 मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन नहीं किया।

हालांकि, उम्मीद जताई जा रही थी कि RCB युजवेंद्र चहल को नीलामी में फिर से एक बार टीम में शामिल कर लेगी, लेकिन हैरानी की बात तो ये हैं कि RCB ने जारी IPL 2022 मेगा ऑक्शन के पहले दिन भारतीय स्पिन गेंदबाज के लिए बोली तक नहीं लगाई।

IPL 2022 मेगा ऑक्शन के पहले दिन मुंबई इंडियंस (MI) ने युजवेंद्र चहल के लिए बोली की शुरुआत की थी, जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स (DC) और MI के बीच लंबे समय तक जंग चलती रही। पांच करोड़ की बोली के बाद DC रेस से हट गई और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कलाई के स्पिनर के लिए बोली लगाना शुरू किया।

वहीं राजस्थान रॉयल्स (RR) ने 6 करोड़ की बोली के साथ शुरुआत की और अंत में 6 करोड़ 50 लाख की कीमत पर युजवेंद्र चहल को अपनी टीम में शामिल कर लिया।

युजवेंद्र चहल और राजस्थान रॉयल्स की केमिस्ट्री मजेदार होने वाली हैं

IPL 2022 मेगा ऑक्शन में युजवेंद्र चहल को जीतने के बाद RR ने सोशल मीडिया पर उनके साथ हुई एक मजेदार बातचीत का स्क्रीनशॉट साझा किया हैं। बता दें, RR सोशल मीडिया पर अपने चुट्किले हास्य के लिए जाने जाते हैं, वहीं युजवेंद्र चहल का भी एक रमणीय और हास्यपूर्ण रूप है, जो अक्सर मैदान के बाहर देखा जाता हैं और जिसे दर्शक काफी पसंद करते हैं।

RR के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने IPL 2022 नीलामी में युजवेंद्र चहल को जीतने के बाद उनके साथ इंस्टाग्राम पर हुए मजेदार वार्तालाप का स्क्रीनशॉट साझा किया हैं। चूंकि लेग स्पिनर भी हास्य के मामले में पीछे नहीं है, उन्होंने RR को पहले मैसेज करते हुए पूछा तो कैसे हैं आप लोग?

जिस पर RR ने मजाकिया अंदाज में कहा काफी अच्छे हैं और धीरे-धीरे उन्हें भी पता चल जाएगा। आगे युजवेंद्र चहल ने RR से पूछा फॉलो नहीं कर रहे हो क्या हमें, हम भी कम नहीं हैं, जिस पर RR ने जवाब दिया फॉलो तो उन्हें बचपन से कर रहे है, बस इंस्टाग्राम में शुरुआत अब हुई हैं। चहल ने अंत में कहा उनकी अच्छी बनेगी, बस मिलने का इंतजार हैं।

यहां देखिये RR और युजवेंद्र चहल के बीच मजेदार वार्तालाप

 

close whatsapp