MI की हार और KKR की जीत के बीच, वानखेड़े में Janhvi ने अपनी दिलकश अदाओं से लूटी महफिल
MI बनाम KKR टीम के मैच को देखने पहुंचे थे बॉलीवुड के ढेर सारे फिल्मी सितारे।
अद्यतन - May 4, 2024 1:36 pm

IPL 2024 में एक तरफ कल KKR टीम के फैन्स और खिलाड़ियों ने जमकर जश्न मनाया, तो MI टीम के फैन्स का दिल टूट गया। दूसरी ओर वानखेड़े के मैदान पर खेले गए इस मैच के दौरान कई बॉलीवुड के सितारे भी नजर आए, जिसमें से एक बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री की तरफ बार-बार कैमरा जा रहा था और अब वो तस्वीरें वायरल हो रही है।
KKR और MI के बीच काफी अंतर है अंक तालिका में
जी हां, एक तरफ श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली KKR टीम का प्रदर्शन इस सीजन अभी तक सुपर हिट रहा है, तो दूसरी ओर हार्दिक पांड्या की MI टीम लीग में नीचे से टॉप कर रही है। कोलकाता टीम इस समय अंक तालिका में दूसरे स्थान पर बनी हुई है, तो वहीं मुंबई टीम 8 हार के साथ 9वें स्थान पर है और 10वें स्थान पर RCB टीम हैं। तो नंबर एक स्थान पर काफी समय से संजू की कप्तानी वाली राजस्थान टीम है।
MI बनाम KKR टीम के मैच में बला खूबसूरत हसीना ने लूटी महफिल
*MI बनाम KKR टीम के मैच को देखने पहुंचे थे बॉलीवुड के ढेर सारे फिल्मी सितारे।
*वहीं वानखेडे़े स्टेडियम में इस दौरान नजर आई बॉलीवुड बाला Janhvi Kapoor भी।
*जहां Janhvi Kapoor के साथ बैठी थी नेहा धूपिया भी, बार-बार जा रहा था उनपर कैमरा।
*मैच खत्म होने के बाद Janhvi ने खुद अपनी तस्वीरें की सोशल मीडिया पर शेयर।
एक नजर डालते हैं इन वायरल हुई तस्वीरों पर भी
MI टीम के खिलाफ मिली ये जीत हमेशा याद रहेगी KKR को
आज भी खेला जाएगा सिर्फ एक ही मैच
वहीं IPL 2024 में आज भी सिर्फ एक ही मैच खेला जाएगा, जहां फाफ की RCB टीम का सामना गिल की कप्तानी वाली गुजरात टीम से होगा। इस सीजन RCB टीम GT को मात दे चुकी है, ऐसे में शुभमन की सेना बदले के इरादे से उतरेगी और गुजरात को अगर प्लेऑफ की रेस में बने रहना है तो इस टीम को ये मैच कैसे भी अपने नाम करना होगा।