एडम जम्पा ने किया बड़ा खुलासा, बताया आखिर क्यों IPL 2024 से खुद को किया बाहर - क्रिकट्रैकर हिंदी

एडम जम्पा ने किया बड़ा खुलासा, बताया आखिर क्यों IPL 2024 से खुद को किया बाहर

एडम जम्पा के मुताबिक वो आईपीएल 2024 में भाग लेना चाह रहे थे लेकिन उन्होंने पिछले साल से काफी क्रिकेट खेल लिया है और इस समय वो काफी थक गए हैं।

Adam Zampa (Pic Source-X)
Adam Zampa (Pic Source-X)

ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन स्पिनर एडम जम्पा को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 की नीलामी से पहले 1.50 करोड़ रुपए में रिटेन किया था। हालांकि टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले एडम जम्पा ने व्यक्तिगत कारण की वजह से खुद को आईपीएल से बाहर कर दिया था। हाल ही में बेहतरीन स्पिनर ने इस चीज को लेकर बड़ा खुलासा किया।

एडम जम्पा के मुताबिक वो आईपीएल 2024 में भाग लेना चाह रहे थे लेकिन उन्होंने पिछले साल से काफी क्रिकेट खेल लिया है और इस समय वो काफी थक गए हैं। यही नहीं जून महीने में टी20 वर्ल्ड कप भी खेला जाना है और इसी वजह से वो अपने दिमाग और शरीर को थोड़ा आराम देना चाहते हैं।

एडम जम्पा ने Willow Talk Podcast को बताया कि, ‘ऐसे कई कारण है जिसकी वजह से मैं इस सीजन के आईपीएल में भाग नहीं ले पाया हूं। मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस साल वर्ल्ड कप है और मैं 2023 से काफी थक गया हूं। मैंने पिछले साल पूरा आईपीएल खेला था और उसके बाद भारत में 3 महीने के लिए वर्ल्ड कप में भी भाग लिया था।

इसलिए मैं इस साल भी इंडियन प्रीमियर लीग में भाग लेना चाहता था लेकिन मुझे लगा कि राजस्थान रॉयल्स की ओर से मिले ऑफर को मैं मना कर दूं और वर्ल्ड कप पर पूरा फोकस करूं और यह मेरे लिए ज्यादा महत्वपूर्ण है।’

मैं अपने शरीर और दिमाग को आराम देना चाहता हूं: एडम जम्पा

ऑस्ट्रेलिया के शानदार स्पिनर ने आगे कहा कि, ‘यह अंत में मेरा फैसला था और मैं अपने शरीर और दिमाग को आराम देना चाहता था। यह बिल्कुल भी आसान नहीं है कि भारत में 9 हफ्ते बिताना और उसके बाद अपनी राष्ट्रीय टीम में जगह बनाना। यह सच में बहुत ही मुश्किल फैसला था क्योंकि मेरे दिमाग में यह आवाज जरूर आ रही थी कि आईपीएल से हटना बहुत ही मुश्किल होगा।

लोग क्या कहेंगे? आईपीएल के अगले सीजन में जब आप जाएंगे तब क्या होगा? तमाम लोग आपके बारे में क्या कहेंगे? लेकिन अंत में मैंने फैसला लिया और मुझे पता है कि यह बहुत ही सही है।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?