दो नई IPL टीमों की फ्रेंचाइजी खरीदने में अदाणी और गोयंका ग्रुप का नाम सबसे आगे - क्रिकट्रैकर हिंदी

दो नई IPL टीमों की फ्रेंचाइजी खरीदने में अदाणी और गोयंका ग्रुप का नाम सबसे आगे

IPL 2022 से इस लीग में दस टीमें लेंगी हिस्सा।

IPL Trophy. (Photo Source: IPL/BCCI)
IPL Trophy. (Photo Source: IPL/BCCI)

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में दो नई टीमें खिलाड़ियों के लिए बोली लगाएंगी, इस लीग में दो नई टीम के शामिल होने की खबरें लंबे समय से चल रही है। हालांकि, इसके लिए सभी प्रक्रिया 25 अक्टूबर से शुरू होगी और इसी संदर्भ में BCCI को उम्मीद है कि उसे दो नई टीमों के लिए फ्रेंचाइजी से 7,000 करोड़ से 10,000 करोड़ रुपए तक मिलेंगे।

यह फिलहाल अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि BCCI दो नई टीमों के लिए बोली लगाने वालों का नाम कब खोलेगी क्योंकि तकनीकी रूप से मूल्यांकन का दौर अभी भी जारी है। रिपोर्ट की मानें तो 22 कम्पनियों ने दो नई टीमों को खरीदने के लिए टेंडर भरा था लेकिन बेस प्राइस में वृद्धि होने के बाद से अब केवल बहुत कम कंपनी इस दौर में बनी हुई है। नई टीमों के लिए बेस प्राइस 2,000 करोड़ रुपए तय किया गया है और इस रेस में अब 5,6 कम्पनी ही बची हुई है।

अदाणी और गोयंका ग्रुप नई IPL फ्रैंचाइजी लेने की रेस में सबसे आगे

इस खबर को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि भारत के सबसे अमीर व्यापारियों में से एक गौतम अदाणी को अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के लिए बोली लगाने के लिए फेवरेट माना जा रहा है। दूसरी ओर RPSG समूह के मालिक संजीव गोयंका ने भी एक फ्रेंचाइजी के लिए बोली लगाने के लिए एक मजबूत दावेदारी पेश की है। बता दें कि गोयंका पहले दो साल के लिए राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम के मालिक थे और फिलहाल ISL में ATK मोहन बागान फ्रेंचाइजी के मालिक हैं।

इंडियन एक्सप्रेस के हवाले से बोर्ड के सूत्र ने कहा है कि, “गौतम अदाणी और संजीव गोयंका भारतीय उद्योग में सबसे बड़े नाम हैं और वो बोली लगाने वालों की लिस्ट में सबसे आगे होंगे। BCCI दोनों ही कम्पनियों से 3,500 करोड़ की न्यूनतम बोली की उम्मीद कर रही है। उन्होंने कहा कि हमें ये नहीं भूलना चाहिए कि IPL में प्रसारण अधिकार लगभग 36,000 करोड़ रुपए की है। इसलिए अर्थशास्त्र उसी के अनुसार काम करेगा क्योंकि फ्रेंचाइजी को टीवी राजस्व का भी समान रूप से हिस्सा मिलता है।

close whatsapp