AFG vs ENG: Head to Head Record: अफगानिस्तान और इंग्लैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड
26 फरवरी को अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा मैच।
अद्यतन - फरवरी 25, 2025 12:30 अपराह्न

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आठवां मैच अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों ने हार के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया था और यह उनका दूसरा मैच होगा। ऐसे में दोनों टीमों कि कोशिश इस मैच को जीतने पर होगी। सेमीफाइनल के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम होने वाला है।
इस मैच से पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अफगानिस्तान और इंग्लैड वनडे फॉर्मेट में सिर्फ तीन बार आमने-सामने हुई है। जिसमें से इंग्लैंड को दो बार जीत मिली है। वहीं अफगानिस्तान ने एक बार बाजी मारी है। इस फॉर्मेट में दोनों टीमों के बीच अब तक हमेशा ही रोमांचक मुकाबला देखने को मिला है। ऐसे में फैंस इस मैच में भी एक रोमांचक मैच की उम्मीद लगाए बैठे होंगे।
AFG vs ENG: हेड टू हेड रिकॉर्ड वनडे में
| मैच | 03 |
| अफगानिस्तान | 01 |
| इंग्लैंड | 02 |
| नो रिजल्ट | 00 |
| टाई | 00 |
आपको बता दें कि, आखिरी बार इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीमें 2023 वनडे वर्ल्ड कप में टकराई थी। उस मैच में अफगानी टीम ने बड़ा उलटफेर करते हुए इंग्लैंड को हरा दिया था। उस मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 284 रन बनाए थे। जवाब मे इंग्लिश टीम 215 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। उस मुकाबले में अफगान के जीत के हीरो मुजीब उर रहमान थे।
AFG vs ENG: अफगानिस्तान और इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंडः फिल साल्ट, बेन डकेट, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, मार्क वुड
अफगानिस्तानः रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, फजलहक फारूकी, नूर अहमद