गंभीर रूप से बीमार ग्राहम थोर्प के प्रतिस्थापन की तलाश में है अफगानिस्तान
ACB ने हाल ही में रयान मैरोन को टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त किया है।
अद्यतन - जुलाई 9, 2022 1:33 अपराह्न

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) नए मुख्य कोच की तलाश कर रहा है, क्योंकि उनके वर्तमान कोच ग्राहम थोर्प गंभीर रूप से बीमार हैं, और उनके अफगानिस्तान क्रिकेट टीम में शामिल होने के आसार दूर-दूर तक नहीं दिखाई दें रहे है। ग्राहम थोर्प अफगानिस्तान की टीम से कब जुड़ेंगे, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है।
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को जल्द नया मुख्य कोच मिल सकता है, क्योंकि अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने कथित तौर पर इस भूमिका के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आपको बता दें, ग्राहम थोर्प ने लांस क्लूजनर से अफगानिस्तान टीम के मुख्य कोच का पदभार संभाला था। लांस क्लूजनर ने अफगानिस्तान के साथ दो साल तक काम करने के बाद पिछले साल नवंबर में अपने पद से इस्तीफा दें दिया था।
ग्राहम थोर्प बीमारी के चलते अब तक नहीं जुड़ पाए हैं अफगानिस्तान टीम से
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार, ग्राहम थोर्प को इस साल मार्च में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के मुख्य कोच की भूमिका सौंपी गई थी, और अप्रैल के अंत तक उन्हें टीम से जुड़ना था। लेकिन इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज अब तक अफगानिस्तान टीम में वापसी नहीं कर पाए हैं, और उनकी अनुपस्थिति में, रईस खान अहमदजई ने अंतरिम आधार पर यह भूमिका निभाई।
अफगानिस्तान ने ग्राहम थोर्प की अनुपस्थिति में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे और तीन T20I मैच खेले और अंतरिम मुख्य कोच रईस खान अहमदजई और बल्लेबाजी कोच नवाज खान मंगल के मार्गदर्शन में सभी मैच जीते। इस बीच, ACB ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर रयान मैरोन को टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त किया है। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर उमर गुल को टीम का गेंदबाजी कोच नियुक्त किया था।
आपको बता दें, अफगानिस्तान टीम अगस्त में पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा करेगिअ और उम्मीद की जा रही है कि इस दौरे से पहले टीम को नया मुख्य कोच मिल जाएगा।