जैसे ही टीम इंडिया से हुई ईशान किशन की छु्ट्टी, वैसे ही खिलाड़ी को आई भगवान की याद - क्रिकट्रैकर हिंदी

जैसे ही टीम इंडिया से हुई ईशान किशन की छु्ट्टी, वैसे ही खिलाड़ी को आई भगवान की याद

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं ईशान किशन।

Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)
Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)

ईशान किशन के लिए सब कुछ एक दम सही चल रहा था, भले ही उन्होंने अंतिम 11 में मौका नहीं मिल रहा था लेकिन वो भारतीय टीम का हिस्सा थे। वहीं कहानी इस खिलाड़ी के लिए तब बिगड़ी जब, ईशान ने अफ्रीका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया। इस बीच अब ये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर भी ज्यादा एक्टिव नहीं है, लेकिन अब बल्लेबाज ने एक इंस्टा स्टोरी शेयर की है।

शायद ही मौका मिले Dhruv Jurel को

टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, वहीं BCCI ने अभी सिर्फ 2 टेस्ट मैचों के लिए ही भारतीय टीम का ऐलान किया है। साथ ही पहले 2 मैच के लिए ईशान किशन को टीम इंडिया में नहीं चुना गया है, उनकी जगह Dhruv Jurel की पहली बार टीम में एंट्री हुई है। लेकिन ध्रुव को शायद ही अंतिम 11 में खेलने का मौका मिले, जिसका कारण है टीम में पहले से केएल राहुल और केएस भरत का बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज होना।

BCCI के साथ जारी ड्रामे के बीच ईशान किशन ने क्या पोस्ट कर दिया?

*हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं ईशान किशन।
*कई दिनों पहले बल्लेबाज ने खुद से जुड़ी एक रील वीडियो की थी शेयर।
*वहीं अब उन्होंने अपने फैन्स के साथ एक खास इंस्टा स्टोरी की है शेयर।
*अयोध्या के राम मंदिर को लेकर ईशान ने इंस्टा स्टोरी पर लगाई है एक तस्वीर।

एक नजर ईशान किशन की उस इंस्टा स्टोरी पर

कई दिनों पहले फिटनेस से जुड़ी रील वीडियो की थी पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

क्या टी20 वर्ल्ड कप खेलेगा ये खिलाड़ी?

हाल ही में टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने टी20 वर्ल्ड कप को लेकर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि विकेटकीपर को लेकर हमारे पास कई विकल्प हैं। आगे उन्होंने कहा था कि टीम के पास ईशान, पंत, संजू और जितेश हैं, आने वाले समय सभी का खेल कैसा रहता है उसे देखकर टी20 वर्ल्ड के लिए चयन का फैसला लिया जाएगा।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?