शानदार प्रदर्शन के बाद भी रियान पराग आए फैन्स के निशाने पर, RR को वीडियो शेयर करना पड़ा भारी
Deodhar Trophy में रियान पराग ने किया था कमाल का प्रदर्शन।
अद्यतन - Jul 29, 2023 6:41 pm

टीम इंडिया से अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके रियान पराग कई सालों से IPL में राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं, जहां ये टीम भी सोशल मीडिया पर पराग के वीडियो शेयर करती रहती है। वहीं हाल ही में पराग ने Deodhar Trophy में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया था, जिसका वीडियो RR टीम ने शेयर किया और उसके बाद भी ये खिलाड़ी फैन्स के निशाने पर आ गया।
IPL के दौरान फैन्स ने निकाला था रियान पराग पर गुस्सा
IPL 2023 से पहले रियान पराग ने एक ट्वीट कर दिया था, जिसमें उन्होंने लिखा था की वो इस बार लीग में लगातार छक्के मारेंगे। लेकिन IPL 2023 में पराग बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे, जिसके बाद फैन्स ने इस खिलाड़ी को सोशल मीडिया पर जमकर Troll किया था और पराग के खिलाफ काफी कुछ लिखते हुए अपना गुस्सा निकाला था।
शानदार प्रदर्शन के बाद भी फैन्स का फूटा रियान पराग पर गुस्सा
*Deodhar Trophy में रियान पराग ने किया था कमाल का प्रदर्शन।
*नोर्थ जोन के खिलाफ लगाया शतक और लिए 4 विकेट भी।
*जिसके बाद RR टीम ने शेयर किया था इस खिलाड़ी का वीडियो।
*Comments में फैन्स ने रियान को एशिया कप की हार का बताया जिम्मेदार।
RR टीम ने शेयर किया था रियान पराग का ये वाला वीडियो
Deodhar Trophy में कुछ ऐसे पूरा किया था शतक
हाल ही में काफी कुछ बोला था इस खिलाड़ी ने
कुछ समय पहले राजस्थान टीम ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें रियान पराग ने खुद की Trolling पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था की काफी बुरा लगता है जब कोई पूर्व खिलाड़ी खुले में उनके खेल पर बात करता है, साथ ही पराग ने कहा था की अगर वो ही पूर्व खिलाड़ी उन्हें मैसेज कर के बात करे तो अच्छा लगेगा। साथ ही पराग ने फैन्स पर भी निशाना साध दिया था उस वीडियो में, इसे लेकर वो फिर से Troll हो गए थे।