अरे! अरे! अचानक मोहम्मद सिराज किस गम में डूब गए, ना जाने कैसी-कैसी इंस्टा स्टोरी लगा रहे हैं? - क्रिकट्रैकर हिंदी

अरे! अरे! अचानक मोहम्मद सिराज किस गम में डूब गए, ना जाने कैसी-कैसी इंस्टा स्टोरी लगा रहे हैं?

मोहम्मद सिराज की एक इंस्टा स्टोरी हो रही है काफी वायरल।

Mohammed Siraj (Image Credit- Instagram)
Mohammed Siraj (Image Credit- Instagram)

WTC 2023 के फाइनल में टीम इंडिया के गेंदबाजों ने काफी देर से वापसी की, जहां मोहम्मद सिराज, शमी और उमेश यादव दूसरी पारी में गेंदबाजी के दौरान अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए। इस बीच अब सिराज की एक इंस्टा स्टोरी काफी ज्यादा वायरल हो रही है, जो किसी बड़े मामले की ओर इशारा कर रही है।

टीम इंडिया को जीत के लिए 280 रनों की दरकार

जी हां, आज WTC 2023 फाइनल का आखिरी दिन है, जहां इस आखिरी दिन टीम इंडिया को 280 रनों की दरकार है। दूसरी ओर भारतीय टीम के लिए इस समय क्रीज पर पूर्व कप्तान विराट कोहली और रहाणे मौजूद हैं, दोनों से ही फैन्स को काफी उम्मीदें हैं।

आखिर क्यों चुप रहने को मजबूर हैं मोहम्मद सिराज?

*मोहम्मद सिराज की एक इंस्टा स्टोरी हो रही है काफी वायरल।
*सिराज की इंस्टा स्टोरी पर चुप रहने की बात लिखी है।
*साथ ही लिखा है- कभी-कभी शब्द नहीं बता पाते मन में क्या चल रहा है।
*तेज गेंदबाज के फैन्स ये इंस्टा स्टोरी देख हैं काफी ज्यादा हैरान।

एक नजर मोहम्मद सिराज की इंस्टाग्राम स्टोरी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

ग्रीन को दिन में तारे दिखा दिए थे सिराज ने

वहीं इस खिताबी जंग के चौथे दिन मोहम्मज सिराज ने एक बार फिर से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को अपनी गेंद से चोट पहुंचाई, जहां सिराज ने ग्रीन को एक रफ्तार भरी बाउंसर डाली थी। ये तीखी बाउंसर सीधे कैमरून ग्रीन के कंधे पर लगी थी, इसके बाद सिराज ग्राीन को काफी देर तक घूरते रहे थे।

रफ्तार भरी गेंद कुछ इस तरह लगी थी ग्रीन को

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

close whatsapp