संदीप शर्मा की 'NO BALL' कांड के बाद, राजस्थान रॉयल्स ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया शेयर - क्रिकट्रैकर हिंदी

संदीप शर्मा की ‘NO BALL’ कांड के बाद, राजस्थान रॉयल्स ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया शेयर

कल हुए RR और SRH के मैच में देखने को मिला था काफी ड्रामा।

Sandeep Sharma No Ball (Image Credit- instagram)
Sandeep Sharma No Ball (Image Credit- instagram)

राजस्थान रॉयल्स टीम अपने जीवन में तेज गेंदबाज संदीप शर्मा की नो बॉल कभी नहीं भूल पाएगी, जहां संदीप की एक गलती ने राजस्थान को हरा दिया और मैच की पूरी बाजी पलट गई। वहीं इस हार के बाद से RR का हर एक फैन काफी निराश है, जिसे लेकर अब टीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

राजस्थान रॉयल्स के लिए कैसे भारी पड़ी संदीप शर्मा की नो बॉल?

कल राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ SRH को चाहिए थे आखिरी गेंद पर 5 रन, जिसके बाद अब्दुल समद ने छक्का मारने की कोशिश की लेकिन वो कैच आउट हो गए। वहीं संदीप शर्मा ने वो गेंद नो बॉल डाल दी, जिसके बाद उन्हें एक और गेंद डालनी पड़ी और इसी गेंद पर समद ने छक्का लगाकर SRH को जीता दिया।

फैन्स को दिलासा देने में लगी है राजस्थान रॉयल्स

*कल हुए RR और SRH के मैच में देखने को मिला था काफी ड्रामा।
*जीते हुए मैच को हारी थी संजू की कप्तानी वाली राजस्थान टीम।
*सोशल मीडिया पर RR ने लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया फैन्स के लिए।
*नोट में वापसी की बात लिखी और 3 मैचों में शानदार प्रदर्शन की बात लिखी।

राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर ये पोस्ट किया शेयर

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

अंक तालिका रोमांचक हो गई है काफी

दूसरी ओर राजस्थान की इस हार के साथ ही IPL 2023 की अंक तालिका काफी ज्यादा रोमांचक हो गई है, जहां अंक तालिका में अब कुल  4 टीमें ऐसी हैं जो 10 अंकों के साथ है। वहीं गुजरात और चेन्नई की टीमें सबसे पहले प्लेऑफ में अपनी जगह बना लेगी।

क्या गजब की अंक तालिका है

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

close whatsapp