OMG! नवीन-उल-हक के बाद केएल राहुल ने ‘टोपी’ वाली 2 तस्वीरों से, किया विराट को TROLL
केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी।
अद्यतन - May 22, 2023 12:44 pm

जैसे ही कल रात RCB गुजरात से हारी, वैसे ही सोशल मीडिया पर फैन्स विराट कोहली पर तरस खाने लग गए। कोहली के शतक के बाद भी उनकी टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई, जिससे फैन्स निराश और गुस्सा दोनों थे। इस बीच LSG के खिलाड़ी ने RCB की हार का एक तरह से जश्न मनाया, जिसका सबूत सोशल मीडिया दे रहा है।
गेंदबाजों ने बिगाड़ दिया RCB का गणित
गुजरात के खिलाफ RCB ने पहले धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 197 रनों का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन RCB के गेंदबाज इस टारगेट को नहीं बचा पाए। गुजरात की तरफ से गिल ने शानदार शतक जड़ा, तो विजय शंकर का बल्ला भी जमकर बोला और RCB ट्रॉफी जीतने का सपना सिर्फ सपना ही रह गया।
केएल राहुल ने ‘नवीन’ तरह से किया विराट को TROLL?
*केएल राहुल ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थी।
*तस्वीरों में राहुल ने लगा रखी थी टॉपी, फैन्स ने RCB से जोड़ी तस्वीर।
*विराट ने हार के बाद छुपाया था टोपी से चेहरा, राहुल का पोज भी था ऐसा।
*फैन्स ने कमेंट कर पूछा- राहुल आप RCB की हार से खुश हैं क्या।
सोशल मीडिया पर केएल राहुल ने ये तस्वीरें की थी शेयर
नवीन-उल-हक के मनाया RCB की हार का जश्न
इस IPL में विराट और नवीन-उल-हक के बीच नई जंग शुरू हुई है, जो लगातार सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रही है। RCB के हार के बाद नवीन एक तंज भरी इंस्टा स्टोरी लगाई थी, जो काफी वायरल हुई।