वनडे से कट चुका है सूर्यकुमार यादव का नाम, अब टी20 में बने रहने के लिए करना होगा बड़ा काम
वनडे वर्ल्ड कप में अपने नाम के मुताबिक नहीं रहा था SKY का प्रदर्शन।
अद्यतन - Dec 10, 2023 4:50 pm

सूर्यकुमार यादव ने जब टीम इंडिया में एंट्री ली थी, तब उन्होंने अपने शुरूआती मैचों में जमकर रन बनाए थे। जिसके बाद सभी की उम्मीद इस खिलाड़ी से काफी ज्यादा बढ़ गई थी, वहीं SKY फैन्स की उम्मीदों पर खरे भी उतरे लेकिन सिर्फ टी20 क्रिकेट में ही। वनडे क्रिकेट में ये बल्लेबाज पूरी तरह फेल रहा, ऐसे में अब SKY का वनडे करियर खत्म होता हुआ नजर आ रहा है।
टेस्ट क्रिकेट में भी किया इस साल डेब्यू
दूसरी ओर इस साल ऑस्ट्रेलिया टीम ने भारत में टेस्ट सीरीज खेली थी, इसी सीरीज के जरिए सूर्यकुमार यादव का टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए डेब्यू हुआ था। लेकिन फिर आगे SKY को आगे टेस्ट क्रिकेट में मौका नहीं मिला, ऐसे में उनकी बल्लेबाजी शैली को देखते हुए अब शायद ही आगे वो टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलते हुए नजर आए।
सूर्यकुमार यादव के पास अब टी20 क्रिकेट ही बचा है
*वनडे वर्ल्ड कप में अपने नाम के मुताबिक नहीं रहा था SKY का प्रदर्शन।
*साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए सूर्यकुमार को नहीं चुना गया।
*ऐसे में सिर्फ टी20 टीम में बची है बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की जगह।
*जिसे देखते हुए उन्हें हर टी20 सीरीज में करना होगा खुद को साबित।
साथी खिलाड़ियों के साथ सूर्यकुमार यादव की तस्वीर
टी20 ट्रॉफी के साथ दोनों कप्तान का वीडियो
2024 में दिखेगी युवा टीम इंडिया
साल 2024 में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिसे लेकर एक तस्वीर साफ हो गई है। जिसके तहत इस प्रारूप में आपको सिर्फ युवा खिलाड़ी ही नजर आएंगे, विराट और रोहित को लेकर टी20 क्रिकेट में पहले से सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में आपको युवा टीम इंडिया नजर आए, तो किसी तरह की हैरानी नहीं होगी। वैसे विराट और रोहित को इस प्रारूप को खेले 1 साल हो गया है, साल 2022 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मुकाबला खेला था, जहां ये सेमीफाइनल मैच ही विराट और रोहित का टीम इंडिया से आखिरी टी20 मैच था।