पूर्व कप्तान धोनी की इस परेशानी ने, एक साथ करोड़ों फैन्स के दिल पर चोट दे दी - क्रिकट्रैकर हिंदी

पूर्व कप्तान धोनी की इस परेशानी ने, एक साथ करोड़ों फैन्स के दिल पर चोट दे दी

दिल्ली के खिलाफ धोनी से सिर्फ चौके और छक्कों में किया था डील।

MS Dhoni (Photo Source: IPL/BCCI)
MS Dhoni (Photo Source: IPL/BCCI)

आज भले ही मैच राजस्थान और मुंबई के बीच है, लेकिन अभी तक फैन्स के दिमाग में और सोशल मीडिया पर धोनी छाए हुए हैं। दिल्ली के खिलाफ माही की धमाकेदार बल्लेबाजी ने एक बार फिर से सभी को क्रेजी कर दिया, लेकिन मैच के बाद आई कुछ तस्वीरों ने फैन्स का दिल तोड़ने ते साथ-साथ उनको टेंशन भी दे दी है।

दिल्ली जीत गई, लेकिन धोनी ने दिल जीत लिया

कल DC के खिलाफ चेन्नई टीम मुकाबला हार हई, साथ ही चेन्नई टीम की सीजन में ये पहली हार है। लेकिन फैन्स को ना चेन्नई की हार से फर्क पड़ा और ना दिल्ली की जीत से, बस धोनी ने जो मैदान पर आकर दमदार बल्लेबाजी की उसने फैन्स का दिन बना दिया। अपनी पारी में धोनी में 16 गेंदों पर 37 रन बनाए और वो नाबाद पवेलियन लौटे, वहीं मैच के बाद सभी का कहना था कि माही को थोड़े ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।

धोनी का ये दर्द फैन्स से नहीं देखा जा रहा है अब

*दिल्ली के खिलाफ धोनी से सिर्फ चौके और छक्कों में किया था डील।
*लेकिन मैच के बाद एक तस्वीर ने बढ़ा दी है फैन्स की काफी टेंशन।
*मुकाबले के बाद माही के पैर पर लगा हुआ था ICE PACK, दिखे परेशान।
*साथ ही वो इस दौरान ड्रेसिंग रूम के अंदर लंगड़ाते हुए जा रहे थे।

ये तस्वीर पसंद नहीं आएगी आपको धोनी की

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

माही आज भी 22 गज पर राज करते हैं

जी हां, धोनी की उम्र 42 साल की हो चुकी है, लेकिन उसके बाद भी उनका बैट स्विंग युवा खिलाड़ियों से भी शानदार है और आज भी उनके छक्के काफी दूर तक जाते हैं। अपने पूरे करियर में माही ने टीम इंडिया और CSK के लिए नीचले क्रम में बल्लेबाजी की है, वरना आज उनके नाम ढेर सारे रिकॉर्ड होते है। साथ ही विकेटों के पीछे वो चीता बन जाते हैं और हाल ही में उन्होंने विजय शंकर का एक फ्लाइंग कैच पकड़ा था जिसने काफी सारी सुर्खियां बटोरी थी।

एक नजर इस वीडियो पर भी डाल लेते हैं

 

View this post on Instagram

 

A post shared by IPL (@iplt20)

close whatsapp