वेस्टइंडीज पहुंचते ही ईशान किशन ने बनाया अपना अलग गुट, अभ्यास छोड़ निकल पड़े मस्ती करने! - क्रिकट्रैकर हिंदी

वेस्टइंडीज पहुंचते ही ईशान किशन ने बनाया अपना अलग गुट, अभ्यास छोड़ निकल पड़े मस्ती करने!

टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी पहुंचे वेस्टइंडीज।

Siraj, Gill And Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)
Siraj, Gill And Ishan Kishan (Image Credit- Instagram)

टीम इंडिया लंबे टूर के लिए वेस्टइंडीज पहुंच गई है, वहीं इस दौरे पर युवा खिलाड़ी ईशान किशन, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल और उमरान मलिक से टीम को अच्छे प्रदर्शन की काफी उम्मीदें हैं। वहीं ईशान किशन अपने खेल के साथ-साथ अपनी मस्ती के लिए भी मशहूर हैं, जो वेस्टइंडीज में भी किसी भी तरह कम नहीं हुई है और इसका सबूत उनका सोशल मीडिया पोस्ट दे रहा है अब।

क्या रोहित शर्मा देंगे ईशान किशन को टेस्ट में डेब्यू का मौका?

इस दौरे पर टीम इंडिया सबसे पहले टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसके लिए टीम के पास विकेटकीपर के तौर पर केएस भरत और ईशान किशन मौजूद हैं। केएस भरत को अभी तक लगातार मौके मिले हैं, लेकिन वो फेल रहे हैं। ऐसे में ईशान किशन को कप्तान रोहित शर्मा इस बार टेस्ट डेब्यू का मौका दे सकते हैं और इसकी काफी ज्यादा उम्मीद नजर आ रही है। भारतीय टीम इस बार वेस्टइंडीज के खिलाफ 2 ही टेस्ट मैच खेलेगी और फिर वनडे-टी20 सीरीज खेली जाएगी।

ईशान किशन की वेस्टइंडीज में भी मस्ती शुरू हो गई

*टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी पहुंचे वेस्टइंडीज।
*ईशान किशन साथी खिलाड़ियों के साथ कर रहे हैं वहां CHILL
*सोशल मीडिया पर ईशान ने अपनी कुछ तस्वीरें फैन्स के साथ की शेयर।
*इन तस्वीरों में उनके साथ नजर आ रहे हैं सिराज और शुभमन गिल।

सिराज और गिल के साथ ईशान किशन की तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ishan Kishan (@ishankishan23)

यशस्वी जायसवाल भी ले रहे हैं घूमने के मजे

वहीं पहली बार टेस्ट टीम में चुने गए यशस्वी जायसवाल भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव हैं, जहां उन्होंने ने भी वेस्टइंडीज पहुंचते ही तस्वीरें डालनी शुरू कर दी और वो भी नई-नई जगहों पर घूम रहे हैं। इससे पहले जायसवाल ने अपने वेस्टइंडीज पहुंचने की भी अपडेट सोशल मीडिया के जरिए ही दी थी, जहां उन्होंने टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी।

इंस्टाग्राम पर यशस्वी जायसवाल ने शेयर की अपनी कुछ नई तस्वीरें

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yashasvi Jaiswal (@yashasvijaiswal28)

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp