शतक लगाने के बाद से Sanju Samson खुश रहने लगे हैं, साथ ही जोश भी हाई है उनका - क्रिकट्रैकर हिंदी

शतक लगाने के बाद से Sanju Samson खुश रहने लगे हैं, साथ ही जोश भी हाई है उनका

वनडे शतक लगाने के बाद से Sanju Samson काफी ज्यादा खुश हैं।

Sanju Samson (Image Credit- Instagram)
Sanju Samson (Image Credit- Instagram)

हाल ही में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीती थी, जहां इस सीरीज में Sanju Samson के बल्ले से शतक निकला था। संजू का ये मेडन वनडे शतक था, बस इस शतक को लगाने के बाद से ये खिलाड़ी काफी ज्यादा खुश है, जिसका नजारा उनकी इंस्टा स्टोरी पर देखने को मिल रहा है। साथ ही अब संजू अगली सीरीज तैयारी में भी जुट गए हैं।

अब शायद Sanju Samson की जगह पक्की हो जाए

Sanju Samson काफी सालों से टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं, लेकिन आज तक उनकी जगह इंटरनेशनल क्रिकेट में पक्की नहीं हो पाई है। लेकिन अफ्रीका की मुश्किल पिच पर आया शानदार शतक, इस बल्लेबाज की जगह टीम इंडिया में पक्की कर सकता है। वहीं इस साल एशिया कप के लिए संजू टीम के साथ बैकअप के तौर पर गए थे, लेकिन केएल राहुल के फिट होते ही वो लंका से लौट आए थे। साथ ही वर्ल्ड कप के लिए इस खिलाड़ी का चयन भारतीय टीम में नहीं हुआ था।

Sanju Samson के अच्छे दिन आ गए…

*वनडे शतक लगाने के बाद से Sanju Samson काफी ज्यादा खुश हैं।
*गोल्फ खेलकर और अपने दोस्त के साथ समय बिता रहे हैं इन दिनों संजू।
*साथ ही अपने फैन्स को ये खिलाड़ी हर अपडेट इंस्टा स्टोरी के जरिए देता है।
*इसी कड़ी में बल्लेबाज संजू ने लगाई थी नेट्स की एक इंस्टा स्टोरी भी।

ये 2 इंस्टा स्टोरी लगाई थी संजू ने हाल ही में

Sanju Samson (Image Credit- Instagram)
Sanju Samson (Image Credit- Instagram)

मेडन वनडे शतक के बाद का नजारा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rajasthan Royals (@rajasthanroyals)

टी20 वर्ल्ड कप में मिलेगा मौका?

अभी तक संजू ने टीम इंडिया से कोई मेगा टूर्नामेंट नहीं खेला है, लेकिन इस बार उनका पास एक मौका है। टीम इंडिया को अफगान टीम के खिलाफ जनवरी में टी20 सीरीज खेलनी है, अगर सीरीज में संजू का चयन होता है तो वो खुद को साबित कर सकते हैं। उसके बाद IPL खेला जाएगा, इस लीग में भी सैमसन का बल्ला चलता है तो वो आपको 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

IPL 2024 के लिए कुछ प्रकार रहने वाली है CSK टीम

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?