टीम इंडिया ने जैसे ही 7वीं जीत की अपने नाम, हजारों फैन्स ने साथ में गाया- मां तुझे सलाम
टीम इंडिया ने कल वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका को हराया था।
अद्यतन - Nov 3, 2023 2:06 pm

टीम इंडिया का वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विजय रथ तेजी से आगे बढ़ रहा है, जहां रोहित एंड कम्पनी ने लंका को मात देकर लगातार 7वीं जीत अपने नाम की है। वहीं मुंबई में मिली इस जीत के बाद खिलाड़ियों के साथ-साथ स्टेडियम में मौजूद फैन्स भी खुशी से झूम उठे और उसका वीडियो अब सुपर वायरल हो रहा है।
अब कितने मैच बाकी हैं टीम इंडिया के?
टीम इंडिया के अभी तक वर्ल्ड कप 2023 में सात मैच हो चुके हैं, जहां ये टीम ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और लंका टीम को मात दे चुकी है। जिसके बाद अब भारतीय टीम के ग्रुप स्टेज में 2 मैच बाकी है, अगला मैच रोहित की टीम का 5 तारीख को साउथ अफ्रीका के खिलाफ होगा और फिर 12 तारीख को भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ मैच खेलेगी।
फैन्स को टीम इंडिया पर काफी ज्यादा गर्व है
*टीम इंडिया ने कल वर्ल्ड कप 2023 में श्रीलंका को हराया था।
*उसके बाद स्टेडियम में मौजूद फैन्स हुए काफी ज्यादा उत्साहित।
*सभी ने मिलकर गाया- मां तुझे सलाम गाना, RR ने शेयर किया वीडियो।
*इसी के साथ ही खिलाड़ियों में भी नजर आया अलग तरह का जोश।
टीम इंडिया के फैन्स का ये वीडियो आपको काफी पसंद आएगा
ड्रेसिंग रूम का माहौल ही अलग था इस बार
इस वर्ल्ड कप में हर मैच के बाद टीम इंडिया के किसी एक खिलाड़ी को Best Fielder का मेडल दिया जाता है, जिसे लेकर खुद खिलाड़ियों में अलग तरह का उत्साह होता है। जो लंका के खिलाफ हुए मैच के बाद भी देखने को मिला, वहीं इस बार Best Fielder के नाम का ऐलान खुद मास्टर ब्लास्टर यानी की सचिन तेंदुलकर ने वीडियो के जरिए किया था। जहां तेंदुलकर ने श्रेयस अय्यर का नाम लिया और फिर अय्यर को बेस्ट Best Fielder का मेडल पहनाया गया। इसी के साथ ही कल शमी ने 5 विकेट अपने नाम किए थे, तो सिराज को 3 विकेट मिले थे। बल्लेबाजी में गिल ने 92 रन बनाए थे, वहीं विराट 88 रन और अय्यर ने 82 रन बनाए थे।