हार के बाद ऋषभ पंत की लगी क्लास, कप्तानी के अलावा बल्लेबाजी भी नहीं कर पाए झक्कास | CricTracker Hindi

हार के बाद ऋषभ पंत की लगी क्लास, कप्तानी के अलावा बल्लेबाजी भी नहीं कर पाए झक्कास

LSG और पंजाब के बीच हुए मैच के बाद देखने को मिला एक हैरान कर देने वाला नजारा।

(Image Credit-Instagram)
(Image Credit-Instagram)

ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स टीम खास कमाल नहीं कर पा रही है, वहीं पंत भी लगातार बल्ले से फ्लॉप हो रहे हैं। 27 करोड़ का दबाव इस खिलाड़ी पर साफ नजर आ रहा है, इस बीच मैच के बाद की कुछ तस्वीरें सामने आई है और इन तस्वीरों को देख हर कोई हैरान हो गया है।

27 करोड़ी ऋषभ पंत का बल्ला शांत है अभी तक

वहीं ऋषभ पंत LSG टीम के लिए सही से बल्लेबाजी भी नहीं कर पा रहे हैं, इस टीम ने अभी तक कुल 3 मैच खेले हैं और तीनों ही मैचों में पंत का बल्ला शांत रहा है। पहले मैच में कप्तान पंत खाता नहीं खोल पाए थे, दूसरे मैच में उनके बल्ले से 15 रन निकले थे और पंजाब के खिलाफ हुए मैच में वो सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद पंत और LSG के टीम मालिक को लेकर सोशल मीडिया पर गजब के मीम्स बनाए जा रहे थे।

LSG टीम के मालिक ने लगा दी ऋषभ पंत की क्लास

*LSG और पंजाब के बीच हुए मैच के बाद देखने को मिला एक हैरान कर देने वाला नजारा।
*मैच के बाद LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका कप्तान ऋषभ पंत से बात करते हुए दिखे।
*इस दौरान संजीव गोयनका नहीं थे खुश, साथ ही वो कप्तान पंत को कुछ समझा रहे थे।
*पंत चुपचाप खड़े होकर सब कुछ सुन रहे थे और उनके चेहरे पर काफी निराशा थी।

ऋषभ पंत की ये तस्वीर सामने आई थी मैच के बाद

एक नजर डालते हैं मैच के बाद वाली इस तस्वीर पर भी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

तीन मैचों में कैसा प्रदर्शन रहा है पंत की टीम का

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स टीम ने IPL 2025 का आगाज हार के साथ किया था, जहां इस टीम को पहले मैच में दिल्ली ने मात दी थी। उसके बाद ये LSG ने वापसी करते हुए दूसरे मैच में जीत की कहानी लिखी, इस मैच में पंत की सेना ने SRH को हराया था। लेकिन तीसरे मैच में फिर से ये टीम जीत की पटरी से नीचे उतर गई और पंजाब के खिलाफ हार गई।  अब देखना होगा की आगे इस टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है।

close whatsapp