हार्दिक पांड्या को ये तस्वीर पसंद नहीं आएगी, टीम मालिक रोहित शर्मा को मनाने में लगे हुए थे शायद - क्रिकट्रैकर हिंदी

हार्दिक पांड्या को ये तस्वीर पसंद नहीं आएगी, टीम मालिक रोहित शर्मा को मनाने में लगे हुए थे शायद

MI बनाम LSG के बीच हुए मैच के बाद रोहित की कुछ तस्वीरें आई सामने।

(Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

तमाम विवादों के बीच MI टीम का IPL 2024 में सफर खत्म हो गया है, रोहित शर्मा की जगह कप्तानी करने वाले हार्दिक टीम को प्लेऑफ में पहुंचाने में विफल रहे। जिसके बाद से उनकी काफी आलोचना हो रही है, वहीं बताया जा रहा है कि शायद हिटमैन ने मुंबई टीम से अपना आखिरी मैच खेल लिया है। इस बीच मैच के बाद उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई है, तो काफी वायरल हो रही है।

आखिरी मैच भी हारी MI टीम

जी हां, वानखेड़े के मैदान पर कल रात MI बनाम LSG का मैच हुआ था, जो लीग में दोनों टीमों का आखिरी मैच था। इस मैच को भी मुंबई टीम हार गई, इस दौरान रोहित शर्मा ने अर्धशतक जरूर लगाया था। लेकिन बाकी के बल्लेबाज सुपर फ्लॉप रहे और टीम ये मुकाबला भी हार गई।

रोहित शर्मा की इन तस्वीरों से हार्दिक को जलन हो सकती है

*MI बनाम LSG के बीच हुए मैच के बाद रोहित की कुछ तस्वीरें आई सामने।
*इन तस्वीरों में रोहित शर्मा MI टीम के मालिकों से बात करते दिखे।
*नीता अंबानी और आकाश अंबानी काफी देर तक कर रहे थे हिटमैन से बात।
*कुछ ही देर में सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल हो गई रोहित की तस्वीरें।

मैच के बाद ये तस्वीरें वायरल हो रही है रोहित शर्मा की

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

MI बनाम LSG मैच का स्कोरकार्ड

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

हार्दिक पांड्या पर लगा बैन

दूसरी ओर हार्दिक पांड्या पर फिर से स्लो ओवर रेट का फाइन लगा है, साथ ही उनपर एक मैच का भी बैन लगा है। जिसके तहत साल 2025 में जब IPL का आगाज होगा, तो पांड्या उस सीजन का पहला मैच इस बैन के कारण नहीं खेल पाएंगे। वहीं इसी सीजन पंत पर भी एक मैच का बैन लगा था स्लो ओवर रेट के कारण, जिसके बाद उनको भी एक मैच के लिए बैन कर दिया गया था। प्लेऑफ के लिहाज से आज IPL में सबसे ज्यादा अहम मैच होने जा रहा है, जहां RCB टीम के सामने CSK की चुनौती होगी और इस मैच में बारिश खलल डाल सकती है।

close whatsapp