ICC ने शेयर किया खास वीडियो, मैच खत्म होने के बाद दिखाए टीम इंडिया के इमोशन - क्रिकट्रैकर हिंदी

ICC ने शेयर किया खास वीडियो, मैच खत्म होने के बाद दिखाए टीम इंडिया के इमोशन

ICC ने शेयर किया टीम इंडिया का एक खास वीडियो।

 (Image Credit- Instagram)
(Image Credit- Instagram)

वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने जो मैच खेला, उसमें टीम ने जीत की कहानी लिखी। जिस शहर में रोहित की सेना मुकाबला खेलने गई, वहीं इस टीम को फैन्स ने जमकर प्यार दिया। दूसरी ओर कल मुंबई में भारतीय टीम ने सेमीफाइनल मैच जीतकर करोड़ों फैन्स का दिल जीत लिया और फाइनल में पहुंचने की खुशी अलग ही थी टीम इंडिया के खिलाड़ियों के चेहरे पर।

ड्रेसिंग रूम का नजारा था देखने लायक

न्यूजीलैंड को हराने के बाद टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम का नजारा देखने लायक था, जिसका वीडियो आज शेयर किया गया है। जहां इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ी एक-दूसरे से गले मिल रहे थे और काफी इमोशनल नजर आ रहे थे। कल मैच देखने पहुंचे स्पिन गेंदबाज युजी चहल भी भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में नजर आए थे और उन्होंने वहां सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की थी।

टीम इंंडिया की झलक थी मुंबई में सबसे अलग

*ICC ने शेयर किया टीम इंडिया का एक खास वीडियो।
*मैच जीतने के बाद फैन्स का सुनाई दे रहा था काफी शोर।
*भारतीय खिलाड़ियों से मिले चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर।
*तो जय शाह ने भी जीत की खुशी में विराट को लगाया गले।

ICC ने शेयर किया टीम इंडिया का ये वाला वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

ड्रेसिंग रूम का नजारा भी देख लो आप लोग

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

आखिरी बार कब जीता था टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप?

टीम इंडिया ने आखिरी बार 50 ओवर का वर्ल्ड कप साल 2011 में जीता था, उस दौरान टीम इंडिया के कप्तान धोनी थे। जहां ये फाइनल मैच मुंबई में खेला गया था और खिताबी जंग में भारत ने लंका टीम को मात देकर वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम की थी। उसके बाद भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2015 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार गई थी, फिर साल 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में विराट की कप्तानी वाली टीम को न्यूजीलैंड ने हरा दिया था। लेकिन अब फिर से टीम के पास ये खिताब जीतने का पूरा मौका होगा और फाइनल मैच रविवार 19 तारीख को अहमदाबाद के मैदान पर खेला जाएगा।

यहां देखें- खिलाड़ियों की SOCIAL MEDIA से जुड़ी सभी खबरें

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?