जीत के बाद Shubman Gill के सामने कप्तान ने किया खास जेस्चर, जिसने जीता लाखों फैन्स का दिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

जीत के बाद Shubman Gill के सामने कप्तान ने किया खास जेस्चर, जिसने जीता लाखों फैन्स का दिल

टीम इंडिया की जीत के बाद का एक वीडियो हो रहा है वायरल।

Shubman Gill And Rohit (Image Credit- Instagram)
Shubman Gill And Rohit (Image Credit- Instagram)

बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में Shubman Gill ने शानदार शतक ठोका था, जहां ICC इवेंट में गिल का ये पहला शतक था। साथ ही उनके शतक के बदौलत टीम इंडिया ने जीत की कहानी भी लिखी थी, इस बीच अब एक वीडियो वायरल हो रहा और ये वीडियो टीम इंडिया के कप्तान का है जिसमें वो खास जेस्चर करते हुए नजर आए।

खुद कप्तान का प्रदर्शन कैसा रहा था?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया के पहले ही मैच में Shubman Gill ने शतक लगाया था, तो दूसरी ओर कप्तान रोहित शर्मा का भी बल्ला चला था लेकिन वो बड़ी पारी नहीं खेल पाए। जहां बांग्लादेश के खिलाफ हुए मैच में कप्तान रोहित ने 36 गेंदों का सामना किया था, इस दौरान उन्होंने 41 रन बनाए और कुल 7 चौके लगाए थे। दूसरी ओर विराट कोहली इस मैच में फेल रहे हैं, जहां उनके बल्ले से सिर्फ 22 रन ही निकले। अब देखना अहम होगा की पाकिस्तान के खिलाफ इन दोनों बल्लेबाजों का प्रदर्शन कैसा रहता है।

Shubman Gill को देख कप्तान रोहित ने किया खास जेस्चर

*टीम इंडिया की जीत के बाद का एक वीडियो हो रहा है वायरल।
*वीडियो में Shubman Gill को देख कप्तान ने किया खास जेस्चर।
*गिल को देख कप्तान रोहित ने उनके ही जश्न वाला जेस्चर किया था।
*इस दौरान हिमटैन गिल को देख स्टाइलिश अंदाज में झुक गए थे।

कप्तान रोहित का ये वीडियो हो रहा है वायरल

Shubman Gill की खुशी अलग लेवल पर थी

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

पाकिस्तान टीम पहुंच गई है अब दुबई

वहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंंडिया अपना अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी, ये मैच 23 फरवरी को दुबई में खेला जाएगा। जहां इस मैच के लिए पाक टीम कराची से दुबई पहुंच गई है, वहीं टीम का एक वीडियो भी सामने आया था। इस दौरान पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी काफी ज्यादा उदास नजर आ रहे थे और इसका कारण था कीवी टीम के खिलाफ मिली हार। ऐसे में अब टीम इंडिया के खिलाफ होने वाला मैच पाक टीम के लिए जीतना बहुत जरूरी है, अगर पाक टीम ये मैच भी हार जाती है तो फिर टीम का टूर्नामेंट में आगे बढ़ने का सफर रूक जाएगा।

close whatsapp