हार्दिक पांड्या की कप्तानी देख रोहित शर्मा के पसीने छूट रहे होंगे अब तो!
भारत-श्रीलंका के बीच कल हुआ पहला टी-20 मैच आखिरी गेंद तक गया था।
अद्यतन - जनवरी 4, 2023 3:39 अपराह्न

लंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की कप्तानी में बदलाव किया गया है, जहां एक बार फिर से हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है और रोहित शर्मा को आराम दिया गया है। वहीं पहले ही टी20 मैच में हार्दिक ने सभी का दिल जीत लिया है और ये ही अब रोहित के लिए टेंशन की वजह बन सकती है।
हार्दिक पांड्या के मुरीद हो गए कई दिग्गज
दूसरी ओर टीम इंडिया ने श्रीलंका को पहले टी-20 मैच में हार दिया, आखिरी गेंद तक गए इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने शानदार कप्तानी की। जिसके बाद कई क्रिकेट दिग्गज इस ऑलराउंडर के मुरीद हो गए हैं और जमकर हार्दिक की तारीफ करने में लगे हैं।
रोहित शर्मा के लिए खतरा बन सकते हैं हार्दिक पांड्या!
*भारत-श्रीलंका के बीच कल हुआ पहला टी-20 मैच आखिरी गेंद तक गया था।
*लेकिन ऐसे समय में भी कप्तान हार्दिक पांड्या दिखे काफी ज्यादा ही शांत।
*कुछ ने बोला की हार्दिक की कप्तानी एक दम धोनी की तरह नजर आ रही थी।
*ऐसे में टीम इंडिया के रेगुलर कप्तान रोहित शर्मा की बढ़ सकती है टेंशन।
जीत के बाद काफी खुश दिखे हार्दिक पांड्या
शिवम मावी अपने डेब्यू मैच में छा गए गुरू
वहीं कल टीम इंडिया से तेज गेंदबाज शिवम मावी को टी20 प्रारूप में डेब्यू करने का मौका मिला, वहीं डेब्यू के साथ इस तेज गेंदबाज ने नया रिकॉर्ड बना लिया और टी-20 में डेब्यू मैच में 4 विकेट लेने वाले वो तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए।