CSK ने IPL 2023 जीतने के बाद, टीम बस में क्या रोहित शर्मा को इस इशारे से चिढ़ाया था?
CSK टीम हर दिन डाल रही है ट्रॉफी के साथ के नए वीडियो।
अद्यतन - Jun 2, 2023 3:41 pm

CSK ने IPL 2023 में गजब की वापसी करते हुए खिताब अपने नाम किया है, टीम के लिए साल 2022 काफी खराब रहा था। लेकिन इस साल धोनी की सेना गजब लय में थी, जिसके बाद टीम ने आखिरी गेंद पर इस साल खिताब जीता और 5वीं बार ये कारनामा करते हुए मुंबई टीम की भी बराबरी कर ली है।
CSK ने आखिरी गेंद पर जीत की थी दर्ज
गुजरात के खिलाफ हुए फाइनल मुकाबले में CSK ने आखिरी गेंद पर जीत अपने नाम की थी, जहां आखिरी गेंद पर 4 रनों की जरूरत थी और जडेजा ने इस गेंद पर मोहित शर्मा को 4 रन मारकर CSK को खिताब जीतवाया था।
मुंबई इंडियंस के लिए CSK टीम कर रही थी क्या इशारे?
*CSK टीम हर दिन डाल रही है ट्रॉफी के साथ के नए वीडियो।
*इसी कड़ी में टीम ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एक और वीडियो।
*वीडियो में टीम बस में कर रहे थे सभी खिलाड़ी हाथ से इशारे।
*सभी खिलाड़ी वीडियो में कर रहे थे 5 बार खिताब जीतने का इशारा।
CSK टीम का ये वीडियो हो रहा है काफी वायरल
ड्रेसिंग रूम के अंदर का कुछ ऐसा था माहौल
वहीं IPL का खिताब जीतने के बाद CSK टीम ने जमकर जश्न मनाया था, साथ ही ड्रेसिंग रूम में भी खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ कई तस्वीरें ली थी। बाद में इन खिलाड़ियों ने एक वायरल रील भी बनाई थी, लेकिन इस वायरल रील में CSK टीम के कप्तान धोनी नजर नहीं आए थे और फैन्स ने कई कमेंट्स भी किए थे।