God’s Plan वाले रिंकू सिंह ने चेन्नई में किया ऐलान, बोले- अब टी20 वर्ल्ड कप करना है अपने नाम
IPL फाइनल के बाद KKR टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने दिया बड़ा बयान।
अद्यतन - मई 27, 2024 1:04 अपराह्न

IPL 2024 के खत्म होते ही अब फैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए उत्साहित हैं, जिसे लेकर टीम इंडिया का पहला बैच New York पहुंच गया है। इस बीच KKR टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने IPL की ट्रॉफी जीतने के बाद, T20 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है और बयान कुछ ही देर में हर जगह वायरल हो गया।
15 खिलाड़ियों में नहीं है रिंकू सिंह का नाम
जी हां, भले ही रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप 2024 को लेकर हद से ज्यादा उत्साहित हो रहे हैं, लेकिन उनका नाम 15 खिलाड़ियों की लिस्ट में नहीं है। दरअसल, रिंकू रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर इस वर्ल्ड कप में टीम के साथ रहेंगे, वहीं रिंकू के अलावा रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में बल्लेबाज शुभमन गिल के अलावा तेज गेंदबाज आवेश खान और खलील अहमद का नाम शामिल है। फैन्स बल्लेबाज गिल और रिंकू का नाम रिजर्व में देख काफी ज्यादा हैरान हो गए थे।
अब टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने नाम करनी है रिंकू सिंह को
*IPL फाइनल के बाद KKR टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने दिया एक बड़ा बयान।
*इस दौरान रिंकू ने कहा कि IPL 2024 की ट्रॉफी जीतकर मेरा एक सपना पूरा हुआ।
*आगे रिंकू ने बोले कि- अब मेरा दूसरा सपना टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाने का है।
*ये बल्लेबाज कल अकेला जाएगा यूएस, पहला बैच पहुंच चुका है New York।
रिंकू सिंह ने इस वीडियो में टी20 वर्ल्ड कप को लेकर दिया बयान
आधी टीम इंडिया पहुंच चुकी है New York
हाल ही में भारतीय टीम के सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें आधी टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए New York पहुंच गई है। साथ ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने वहां पहुंचते ही घूमना शुरू कर दिया है, तो कुछ खिलाड़ी GYM में पसीना बहा रहे हैं। वैसे रोहित की सेना अपना पहला मैच इस मेगा टूर्नामेंट में आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी और ये मैच 5 जून के दिन होगा।