"आप अपनी ही गलती से नहीं सीख रहे हैं", पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने जमकर फटकारा - क्रिकट्रैकर हिंदी

“आप अपनी ही गलती से नहीं सीख रहे हैं”, पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन पर पूर्व क्रिकेटर ने जमकर फटकारा

दो मैचों की टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश 1-0 से आगे है।

Ahmed Shahzad (Pic Source-X)
Ahmed Shahzad (Pic Source-X)

इस समय पाकिस्तान टीम बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेल रही है। इस मैच में पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी खराब रहा है और बांग्लादेश ने उनके ऊपर लगातार दबाव बनाया हुआ है।

बता दें, बांग्लादेश को दूसरा टेस्ट जीतने के लिए 185 रनों की जरूरत है और उन्होंने पांचवें दिन के लंच ब्रेक तक दो विकेट खोकर 122 रन बना लिए हैं। उन्हें अब सिर्फ 63 रनों की और जरूरत है। इस बीच पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन पर पूर्व खिलाड़ी अहमद शहजाद ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। उनके मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों ने इस तरह का प्रदर्शन किया है।

अहमद शहजाद ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की, जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘बांग्लादेश के गेंदबाजों ने अपनी टीम को वापसी दिलाई। उन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। एक बार फिर से मेजबान बल्लेबाजों ने खराब शॉट्स खेलें। उनका बैट उनके शरीर से दूर जा रहा था। ऐसा हम टी20 या टी10 में देखते हैं। जब खिलाड़ी ऐसे आउट होता है, तब कोच को उनसे सवाल पूछना चाहिए।’

यह रहा वीडियो:

अहमद शहजाद ने आगे कहा कि, ‘टेस्ट क्रिकेट में आप इन शॉट्स पर आउट हो रहे हैं। आप अपनी ही गलती से नहीं सीख रहे हैं। मुझे लगता है कि आपके पास कला ही नहीं है। या फिर आप जानबूझकर यह गलती लगातार करना चाह रहे हैं। ऐसे आप देश के लोगों के इमोशंस के साथ खेल रहे हैं।’

आपका बता दें कि अहमद शहजाद ने इससे पहले कहा था कि, ‘मैं पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को नहीं बल्कि पीसीबी को जिम्मेदार मानूंगा। क्योंकि उन्हें ही फैसला लेना था और उन्होंने अपना काम अच्छी तरह से नहीं किया है। हम लोगों को लगा कि बांग्लादेश टीम को हम आसानी से मात दे देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हमें लगा था कि जब हम उन्हें हरा देंगे तो लोगों का गुस्सा शांत हो जाएगा।’

बता दें कि, इन दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले टेस्ट को बांग्लादेश ने 10 विकेट से अपने नाम किया था। दो मैच की टेस्ट सीरीज में मेहमान टीम 1-0 से आगे है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?