एडन मार्करम ने श्रीलंका के खिलाफ रचा इतिहास, जड़ा वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक - क्रिकट्रैकर हिंदी

एडन मार्करम ने श्रीलंका के खिलाफ रचा इतिहास, जड़ा वर्ल्ड कप का सबसे तेज शतक

एडन मार्करम ने इस मैच में 54 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से 106 रनों की जबरदस्त पारी खेली।

Aiden Markram (Pic Source-Twitter)
Aiden Markram (Pic Source-Twitter)

इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 का चौथा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में बेहतरीन बल्लेबाज एडन मार्करम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए रिकॉर्डतोड़ शतक जड़ा।

एडन मार्करम ने इस मैच में 54 गेंदों में 14 चौके और 3 छक्कों की मदद से 106 रनों की जबरदस्त पारी खेली। यही नहीं उन्होंने वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक भी जड़ा। उन्होंने यह शतक मात्र 49 गेंदों में पूरा किया। इससे पहला वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड आयरलैंड के केविन ओ ब्रायन का था जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2011 वर्ल्ड कप में जड़ा था।

एडन मार्करम ने श्रीलंका के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर खड़ा प्रहार किया। यही नहीं एडन मार्करम के अलावा दक्षिण अफ्रीका की ओर से दो और खिलाड़ियों ने भी इस मैच में शतक जड़ा। क्विंटन डी कॉक ने श्रीलंका के खिलाफ 84 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से 100 रनों की जबरदस्त पारी खेली जबकि रस्सी वेन डर डुसेन ने 110 गेंदों में 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से 108 रनों की बेहतरीन पारी खेली।

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 428 रन

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 428 रन बनाए हैं। डेविड मिलर ने इस मैच में 21 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 39* रनों की विस्फोटक पारी खेली जबकि हेनरिक क्लासेन ने 39 रनों का योगदान दिया।

श्रीलंका की ओर से दिलशान मधुशंका ने 10 ओवर में 86 रन देकर दो विकेट झटके। यही नहीं यह वर्ल्ड कप का अभी तक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। श्रीलंका को अगर यह मैच जीतना है तो उन्हें भी जबर्दस्त बल्लेबाजी करनी होगी और 50 ओवर में 429 रनों का लक्ष्य हासिल करना होगा। हालांकि उनके लिए इस लक्ष्य को हासिल करना इतना आसान नहीं होने वाला है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका टीम की गेंदबाजी काफी अच्छी है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?