शाकिब के अनुभव के सामने एडन मार्करम ने टेके घुटने, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान को वापस दिखाई पवेलियन की राह - क्रिकट्रैकर हिंदी

शाकिब के अनुभव के सामने एडन मार्करम ने टेके घुटने, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान को वापस दिखाई पवेलियन की राह

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

Aiden Markram (Pic Source-Twitter)
Aiden Markram (Pic Source-Twitter)

इस समय वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 23वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

उनका यह फैसला अभी तक काफी सही साबित हुआ है। इस मैच में टीम की कप्तानी कर रहे एडन मार्करम ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 69 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 60 रन बनाए। उन्होंने क्विंटन डी कॉक के साथ काफी अच्छी साझेदारी भी की। बता दें, दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत इतनी अच्छी नहीं रही थी और टीम ने अपने दो विकेट मात्र 36 रन पर ही गंवा दिए थे।

हालांकि, इसके बाद एडन मार्करम ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम को काफी अच्छी स्थिति पर लाकर खड़ा कर दिया है। यही नहीं उन्होंने क्विंटन डी कॉक के साथ तीसरे विकेट के लिए 131 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी भी की। इन दोनों ने बांग्लादेश के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी पर कड़ा प्रहार किया।

इस मैच में एडन मार्करम का विकेट बांग्लादेश टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने झटका। एडन मार्करम शाकिब अल हसन के ओवर में बड़ा शॉट लगाने को देख रहे थे लेकिन उनका हाथ बल्ले से छूट गया जिसकी वजह से गेंद ऊपर तो गई लेकिन ज्यादा दूर नहीं गई।

बांग्लादेश के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है

बता दें, दक्षिण अफ्रीका ने अभी तक इस टूर्नामेंट में कुल 4 मैच खेले हैं जिसमें से तीन में टीम ने जीत दर्ज की है जबकि एक में उन्हें हार झेलनी पड़ी है। वो अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

वहीं बांग्लादेश की बात की जाए तो उन्होंने चार मुकाबलों में एक में जीत दर्ज की है जबकि 3 में टीम ने हार का सामना किया है। उनके लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। अगर बांग्लादेश इस मैच को हार गए तो उनका सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत ही मुश्किल हो जाएगा।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?