वीडियो: फ्लाइट में कैंडी क्रश खेलने में बीजी थे एमएस धोनी, तभी एयर होस्टेस ने दी उन्हें चॉकलेट के साथ…..
हाल ही में धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता था पांचवां आईपीएल खिताब।
अद्यतन - जून 26, 2023 12:35 अपराह्न

एमएस धोनी ये वो नाम है जिनके चाहने वाले पूरी दुनिया में मौजूद हैं। एमएस धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस घंटों तक इंतजार करने के लिए तैयार रहते हैं। चाहे भारत हो या विदेश हर जगह माही के चाहने वाले मौजूद रहते हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो उनके फ्लाइट के सफर के दौरान का है।
बीते दिनों धोनी पत्नी साक्षी के साथ फ्लाइट से यात्रा कर रहे थे। वो फ्लाइट में अपनी पत्नी संग कैंडी क्रश खेलने में व्यस्त थे। इस दौरान उनके साथ जो हुआ, उसे देखकर हर किसी के चेहरे पर मुस्कान आ गई। धोनी खुद सब कुछ देखकर मुस्कुराने लगे। दरअसल फ्लाइट में मौजूद एक एयर होस्टेस धोनी की बहुत बड़ी फैन थी।
ऐसे में उस एयर होस्टेस ने धोनी के सामने चॉकलेट्स से भरी ट्रे रख दी। उस ट्रे में कई चॉकलेट्स थे, लेकिन धोनी ने उसमें से सिर्फ एक चॉकलेट लिया बाकी लौटा दी। हालांकि यह सब कुछ देखकर धोनी खुद भी मुस्कुरा रहे थे। हालांकि वीडियो देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि, एयर होस्टेस उन्हें और चॉकलेट्स के लिए कह रही थीं, मगर धोनी ने मना कर दिया।
यहां देखिए धोनी का वो वीडियो
IPL 2023 के बाद धोनी के घुटने की हुई थी सर्जरी
IPL 2023 के पहले ही मैच में MS Dhoni को घुटने में इंजरी हुई थी, लेकिन उन्होंने दर्द के साथ ही पूरा सीजन खेला। मगर, टूर्नामेंट खत्म होने के तुरंत बाद ही उन्होंने घुटने की सर्जरी कराने का फैसला किया और मुंबई में उनका सफल ऑपरेशन हुआ। आईपीएल के इस सीजन में उनके प्रदर्शन की बात करें, तो माही ने आईपीएल 2023 में 16 मैचों में 185.71 की स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए थे।
आईपीएल 2023 के खत्म होने के बाद धोनी ने कहा था कि, वो अपने फैंस के लिए अगले आईपीएल सीजन में भी खेलना चाहते हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2024 के लिए माही क्या फैसला लेते हैं।