ऐश्वर्या रजनीकांत की फिल्स ‘Lal Salam’ साथ में काम करेंगे कपिल देव और रजनीकांत, सुपरस्टार ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी 

कपिल देव जी के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात- रजनीकांत 

Advertisement

Kapil Dev and Rajnikanth (Image Credit- Twitter)

भारत के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव जल्द ही बड़े पर्दे पर एक बार और डेब्यू करने वाले हैं। बता दें कि 64 साल के कपिल देव ऐश्वर्या रजनीकांत की फिल्स ‘Lal Salam’ में काम करने वाले हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म में कपिल देव के साथ सुपरस्टार एक्टर और ऐश्वर्या रजनीकांत के पिता रजनीकांत भी काम करते हुए आने वाले हैं, लेकिन इस फिल्म में उनकी भूमिका एक छोटे से रोल के लिए होगी।

Advertisement
Advertisement

दूसरी ओर आपको इस फिल्म के बारे में बताएं तो यह साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज की जा सकती है। इस फिल्म में कपिल देव के अलावा विष्णु विशाल और विक्रांत मुख्य किरदार में है। बता दें कि इस फिल्म को लायका प्रोडक्शन ने बनाया है।

हालांकि, अभी इस फिल्म की रिलीज तारीख की घोषणा नहीं हुई है। गौरतलब है कि ऐश्वर्या रजनीकांत सात साल के लंबे अंतराल के बाद निर्देशन में वापसी कर रही हैं और इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह फिल्म क्रिकेट और साम्यवाद के इर्द-गिर्द घूमती है।

रजनीकांत ने दी जानकारी

तो वहीं इस फिल्म में कपिल देव के साथ काम करने को लेकर सुपरस्टार अभिनेता रजनीकांत ने ट्विटर पर दी जानकारी देते हुए लिखा- सबसे महान, सम्मानित व अद्भुत इंसान कपिलदेव जी के साथ काम करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात है, जिन्होंने भारत को पहली बार क्रिकेट विश्व कप जीतकर गौरवान्वित किया।

Advertisement