श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले इस भारतीय ने संन्यास लेकर फैंस को चौंकाया

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले इस भारतीय ने संन्यास लेकर फैंस को चौंकाया

आइए आपको इस खबर के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं

Ajinkya rahane and rishabh pant (Image Credit- Twitter X)
Ajinkya rahane and rishabh pant (Image Credit- Twitter X)

हाल में ही बीसीसीआई द्वारा श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का चयन किया गया। लेकिन, इस टीम में एक बार फिर से अनुभवी भारतीय बल्लेबाज व पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे को नजरअंदाज किया गया।

तो वहीं, आज 30 जुलाई को भारत के लिए 85 टेस्ट मैच खेलने वाले रहाणे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। उन्होंने भारत के लिए अपना आखिरी मैच जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेला था। इसी सीरीज में यशस्वी जायसवाल ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था।

खैर, रहाणे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करके कन्फर्म किया कि वह तुरंत प्रभाव से इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले रहे हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने ‘मैन इन ब्लू’ के लिए 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 T20I मैच खेले। उन्होंने इन तीनों फॉर्मेट में क्रमशः 5077, 2962 और 375 रन बनाए। 38 साल के रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 51 फिफ्टी और 15 सेंचुरी लगाईं।

देखें रहाणे के रिटायरमेंट की यह वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

अपने रिटायरमेंट को लेकर रहाणे ने क्या कहा?

रहाणे ने इंस्टाग्राम पर अपलोड वीडियो में कहा “ज़िंदगी की सच्चाई यही है कि हर चीज की शुरुआत होती है और हर चीज का अंत भी। जब सही समय आता है, तो आपको बस उसे स्वीकार करना होता है और आगे बढ़ना होता है। मैंने अपनी बैटिंग में हमेशा ‘टाइमिंग’ पर भरोसा किया है और इसकी अहमियत को समझा है। आज मुझे लगता है कि आगे बढ़ने और इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान करने का सही समय आ गया है।

डोंबिवली से प्रैक्टिस के लिए आने-जाने वाले उस युवा लड़के के दिनों से लेकर अब तक, मैंने इस खेल को अपना सब कुछ दिया है। हर दिन, हर इनिंग, बैटिंग के हर मौके पर, मेरा सपना हमेशा इंडिया की कैप पहनना ही रहा। मैंने हमेशा एक ही नियम माना अपने देश और अपनी टीम को हमेशा खुद से ऊपर रखा। मैंने पूरी ईमानदारी से यह खेल खेला है और मेरा हमेशा से यह मानना ​​रहा है कि अगर आपकी नीयत साफ है, तो खेल हमेशा आपका ख्याल रखेगा।

जब से मैंने फर्स्ट-क्लास क्रिकेटर के तौर पर डेब्यू किया, तब से इंडियन क्रिकेट ने बहुत तरक्की की है और पिछले 20 सालों में इसका हिस्सा बनकर मुझे बहुत गर्व महसूस होता है। भले ही एक इंडियन क्रिकेटर के तौर पर मेरा यह अध्याय खत्म हो रहा है, लेकिन इस खेल के साथ मेरा सफर खत्म नहीं हो रहा है। मैं अगली पीढ़ी की मदद करने, इस खेल से सीखी गई वैल्यूज को शेयर करने और उस खेल को कुछ वापस देने के लिए उत्सुक हूं जिसने मुझे सब कुछ दिया है।”

close whatsapp