आगामी दलीप ट्रॉफी 2022 में अजिंक्य रहाणे वेस्ट जोन का नेतृत्व करेंगे; डालिए स्क्वॉड पर एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

आगामी दलीप ट्रॉफी 2022 में अजिंक्य रहाणे वेस्ट जोन का नेतृत्व करेंगे; डालिए स्क्वॉड पर एक नजर

आगामी दलीप ट्रॉफी 2022 के लिए सेंट्रल जोन और वेस्ट जोन दोनों के स्क्वॉड घोषित कर दिए गए हैं।

Ajinkya Rahane. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)
Ajinkya Rahane. (Photo by Gareth Copley/Getty Images)

भारत के अनुभवी क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे आगामी दलीप ट्रॉफी 2022 में वेस्ट जोन का नेतृत्व करेंगे। दलीप ट्रॉफी का आगामी संस्करण तमिलनाडु में खेला जाएगा, जिसका आगाज 8 सितंबर को होगा, जबकि फाइनल मैच 25 सितंबर को खेला जाएगा। आपको बता दें, अजिंक्य रहाणे इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

दाएं-हाथ का यह बल्लेबाज इस समय मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में इनडोर नेट सुविधा में आयोजित ऑफ-सीजन कैंप में पसीना बहा रहा है, ताकि वह हैमस्ट्रिंग की चोट से वापसी के बाद अच्छा प्रदर्शन कर पाए। वह घरेलू क्रिकेट में शानदार वापसी कर जल्द से जल्द भारतीय टीम में वापसी करना चाहेंगे।

इस साल रणजी ट्रॉफी का फाइनल खेलने वाली मुंबई टीम के सदस्यों को पहले ही आगामी दलीप ट्रॉफी 2022 के लिए वेस्ट जोन स्क्वॉड में चुना जा चूका है, जिनमें पृथ्वी शॉ, यशस्वी जायसवाल, शम्स मुलानी, हार्दिक तमोर, तनुश कोटियन और शार्दुल ठाकुर शामिल है।

करन शर्मा सेंट्रल जोन का नेतृत्व करेंगे

इस बीच, सौराष्ट्र के सीनियर तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट और प्रतिभाशाली बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी को भी वेस्ट जोन स्क्वॉड में शामिल किया गया है। वहीं दूसरी ओर, सेंट्रल जोन ने भी आगामी दलीप ट्रॉफी 2022 के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें मध्य प्रदेश की रणजी ट्रॉफी विजेता टीम के खिलाड़ी – यश दुबे, शुभम शर्मा, कुमार कार्तिकेय और वेंकटेश अय्यर – शामिल हैं।

वेस्ट जोन स्क्वॉड: अजिंक्य रहाणे (कप्तान; मुंबई), पृथ्वी शॉ (मुंबई), यशस्वी जायसवाल (मुंबई), श्रेयस अय्यर (मुंबई), हार्दिक तमोर (विकेटकीपर) (मुंबई), शम्स मुलानी (मुंबई), तनुश कोटियन (मुंबई), शार्दुल ठाकुर (मुंबई), राहुल त्रिपाठी (महाराष्ट्र), सत्यजीत बछव (महाराष्ट्र), हेत पटेल (गुजरात), चिंतन गाजा (गुजरात), जयदेव उनादकट (सौराष्ट्र), चिराग जानी (सौराष्ट्र), अतित सेठ (बड़ौदा)।

सेंट्रल जोन स्क्वॉड: करन शर्मा (कप्तान; उत्तर प्रदेश), शुभम शर्मा (उप-कप्तान; मध्य प्रदेश), हिमांशु मंत्री (विकेटकीपर; मध्य प्रदेश), यश दुबे (मध्य प्रदेश), प्रियम गर्ग (उत्तर प्रदेश), रिंकू सिंह (उत्तर प्रदेश), अशोक मेनारिया (राजस्थान), अक्षय वाडकर (विकेटकीपर; विदर्भ), गौरव यादव (मध्य प्रदेश), वेंकटेश अय्यर (मध्य प्रदेश), दीपक धपोला (उत्तराखंड), अनिकेत चौधरी (राजस्थान), कुमार कार्तिकेय (मध्य प्रदेश), आदित्य सरवटे (विदर्भ), अंकित राजपूत (उत्तर प्रदेश)।

 

close whatsapp