बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे आज-कल लाइमलाइट से काफी दूर हो गए हैं!
बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने लगाई है एक इंस्टाग्राम स्टोरी।
अद्यतन - Aug 9, 2022 3:32 pm

टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे काफी समय से क्रिकेट के मैदान पर नजर नहीं आए हैं, जिसका कारण है उनका सिर्फ एक ही प्रारूप खेलना। इस बीच उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स को अपडेट दी है, कि वो इस समय कहां हैं?
बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को नहीं मिलता वनडे-टी20 में मौका
टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही खेलते हैं, वहीं वनडे और टी-20 खेले इन खिलाड़ियों को कई साल हो चुके हैं। इन खिलाड़ी में से एक नाम बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे का भी है, जिन्होंने आखिरी वनडे 2018 में और आखिरी टी20 भारत की तरफ से 2016 में खेला था।
बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने फैन्स को दी सबसे बड़ी राहत!
*बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने लगाई है एक इंस्टाग्राम स्टोरी।
*इंस्टाग्राम स्टोरी के वीडियो में अलग-अलग चीजें कर रहे हैं रहाणे।
*बैंगलोर के NCA में मौजूद रहाणे कर रहे हैं वापसी की तैयारी।
*चोट के कारण टीम इंडिया से चल रहे हैं बाहर बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे।
बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे की इंस्टा स्टोरी से ली गई तस्वीर

कुछ दिनों पहले बल्लेबाजी करते हुए वीडियो डाला था इस खिलाड़ी ने
इस साल नई टीम से खेला था IPL
दूसरी ओर इस साल रहाणे ने IPL नई टीम से खेला था, मेगा ऑक्शन में उन्हें 1 करोड़ की बेस प्राइज में KKR टीम ने खरीदा था। लेकिन इस खिलाड़ी को खेलने के काफी कम मौके मिले थे और वो बीच आईपीएल में चोटिल होकर सीजन से बाहर हो गए थे। उसक बाद से वो किसी भी टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं है और वापसी पर फोकस कर रहे हैं।