अजिंक्य रहाणे आईपीएल 2022 में ऑरेंज कैप जीतकर ही मानेंगे! - क्रिकट्रैकर हिंदी

अजिंक्य रहाणे आईपीएल 2022 में ऑरेंज कैप जीतकर ही मानेंगे!

मेगा ऑक्शन में अजिंक्य रहाणे को KKR ने एक करोड़ में खरीदा था।

Ajinkya Rahane (Photo Source: Instagram)
Ajinkya Rahane (Photo Source: Instagram)

पिछले कुछ समय से अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनके लिए कुछ भी सही नहीं चल रहा है, पिछले कुछ समय से उनका फॉर्म नहीं था वहीं बाद में उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम से निकाल दिया गया। उसके बाद दोनों ही खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आए थे, इसी दौरान अजिंक्य रहाणे को कोलकाता नाइट राइडर्स ने मेगा ऑक्शन में 1 करोड़ में खरीदा था।

मध्यक्रम के बल्लेबाज के लिए यह आईपीएल सीजन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर उन्हें सीजन में किसी भी मैच के दौरान प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है तो वहां उनके ऊपर अच्छा प्रदर्शन करके खुद को साबित करने का दबाव होगा। उसी दबाव से निपटने के लिए रहाणे सीजन की शुरुआत से पहले नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं।

IPL 2022 के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं रहाणे

दरअसल रहाणे ने  सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो KKR द्वारा आयोजित नेट्स सेशन में जोर-शोर से प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। रहाणे ने जो वीडियो साझा किया है उसमें वो सभी तरह के शॉट खेलने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। रहाणे का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसपर अपने-अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।

यहां देखिए अजिंक्य रहाणे का वो वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane)

अजिंक्य रहाणे के आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो उनके पास इस लीग में खेलने का काफी अनुभव हासिल है। उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े टी-20 लीग में 151 मुकाबले खेले हैं। खेले गए इन मुकाबलों में उन्होंने 31.53 की औसत और 121 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 3941 रन बनाए हैं। इस लीग में उनके नाम दो शतक और 28 अर्धशतक मौजूद हैं और आईपीएल में उनका सर्वाधिक स्कोर 105 का है।

इस सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स अपने अभियान की शुरुआत 26 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के साथ करेगी। यह इस सीजन का पहला मुकाबला होगा जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

close whatsapp