एलिस्टर कुक ने टीम इंडिया पर लगाए चीटिंग के आरोप? हर्षित राणा के कंकशन सब्स्टिट्यूट पर उठाए सवाल

एलिस्टर कुक ने टीम इंडिया पर लगाए चीटिंग के आरोप? हर्षित राणा के कंकशन सब्स्टिट्यूट पर उठाए सवाल

हर्षित राणा के कंकशन सब्स्टिट्यूट (चोटिल खिलाड़ी के प्रतिस्थापन) के रूप में आने पर पूर्व इंग्लैंड कप्तान एलिस्टर कुक ने सवाल उठाए हैं।

Harshit Rana
Harshit Rana (Photo by Michael Steele/Getty Images)

भारत और इंग्लैंड के बीच पुणे में खेले गए चौथे टी20 मैच के दौरान हर्षित राणा के कंकशन सब्स्टिट्यूट (चोटिल खिलाड़ी के प्रतिस्थापन) के रूप में आने पर पूर्व इंग्लैंड कप्तान एलिस्टर कुक ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने इस फैसले को ‘बेतुका’ बताते हुए कहा कि यह समझ से बाहर है कि एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर की जगह एक ऐसे खिलाड़ी को मैच में उतारा गया, जो बल्लेबाजी में मजबूत नहीं है।

दरअसल, हर्षित राणा को शिवम दुबे की जगह मैच में उतारा गया था, क्योंकि उन्हें पहली पारी के आखिरी ओवर में हेलमेट पर गेंद लगी थी। हर्षित ने आते ही मैच में तुरंत प्रभाव डाला और उन्होंने जोस बटलर का कैच पकड़कर आउट किया, साथ ही 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए।

इसलिए दुबे की जगह हर्षित को उतारे जाने के फैसले पर बहस छिड़ गई है, क्योंकि ICC के नियमों के अनुसार, कंकशन सब्स्टिट्यूट के रूप में केवल समान प्रकार के खिलाड़ी को उतारा जा सकता है।

कुक ने उठाए सवाल

TNT स्पोर्ट्स से बात करते हुए कुक ने कहा कि वह इस फैसले से हैरान हैं कि एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर की जगह एक ऐसे खिलाड़ी को मैच में उतारा गया, जो बल्लेबाजी में मजबूत नहीं है और तेज गेंदबाजी करता है। उन्होंने कहा कि भारत के पास वाशिंगटन सुंदर को उतारने का विकल्प था और हर्षित को मैच में नहीं खेलना चाहिए था।

कुक ने कहा, “क्रिकेट को प्यार करना पड़ता है क्योंकि यह कई कहानियां लेकर आता है। मैच के बीच में आपने कभी नहीं सोचा होगा कि कंकशन सब्स्टिट्यूट इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगा। हर्षित ने मैच पर बड़ा प्रभाव डाला। एक बल्लेबाजी ऑलराउंडर, जिसने आईपीएल में बस एक ओवर गेंदबाजी की है, उसकी जगह एक ऐसे खिलाड़ी को उतारना, जो बल्लेबाजी नहीं कर सकता और तेज गेंदबाजी करता है, मेरे लिए समझ से बाहर है।”

उन्होंने आगे कहा, “इंग्लैंड को यह मैच जीतना चाहिए था और शायद उन्हें स्पिनर की जगह तेज गेंदबाज पसंद आता, लेकिन मैं इसे समझ नहीं पा रहा हूं। भारत के पास वाशिंगटन सुंदर थे, जिन्हें बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए बाहर रखा गया था। यह पूरी तरह से पागलपन लगता है कि ऐसा करने की अनुमति दी जाती है, लेकिन डेब्यू करने वाले खिलाड़ी को श्रेय देना चाहिए। हालांकि, उन्हें मैच में खेलने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए थी।”

कुक ने इंग्लैंड की आलोचना की

कुक ने माना कि हर्षित को मैच में उतारना गलत फैसला हो सकता है, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के प्रदर्शन की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें यह मैच जीतना चाहिए था।

उन्होंने कहा, “हर्षित राणा ने भारतीय टीम की मदद की। हम इसके बारे में जितना चाहें बहस कर सकते हैं, यह गलत फैसला था, लेकिन इंग्लैंड को यह मैच जीतना चाहिए था। चर्चा कंकशन सब्स्टिट्यूट के बारे में नहीं होनी चाहिए।”

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने भी मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारत के इस कदम पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह फैसला चर्चा का विषय बना हुआ है।

close whatsapp