इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम में Alex Gidman को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी  - क्रिकट्रैकर हिंदी

इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम में Alex Gidman को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी 

गिडमैन टीम के साथ दिसंबर 2023 में भारत दौरे पर पहली बार आएंगे नजर 

Alex Gidman (Image Credit- Twitter X)
Alex Gidman (Image Credit- Twitter X)

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एलेक्स गिडमैन (Alex Gidman) को इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम में नया सहायक कोच नियुक्त किया गया है। बता दें कि इससे पहले पूर्व क्रिकेटर काउंटी क्रिकेट में केंट टीम के लिए बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं।

इसके अलावा जब Worcestershire ने 2019 में टी-20 ब्लास्ट का खिताब जीता था, तो उस समय वे टीम के मुख्य कोच की भूमिका में थे। तो वहीं अब वह इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम में Jon Lewis के साथ काम करते हुए नजर आएंगे, जो फिलहाल टीम के हेड कोच हैं। साथ ही Gidman के अलावा Gareth Breese और Matt Mason को भी सहायक कोच नियुक्त किया गया है।

Alex Gidman की नियुक्ति पर टीम डायरेक्टर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि एलेक्स गिडमैन की नियुक्ति पर इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के डायरेक्टर Jonathan Finch ने बड़ा बयान दिया है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक खबर के अनुसार टीम डायरेक्टर ने कहा- जब हम अगले 15 महीनों के एक व्यस्त कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर रहे हैं, तो इस रोमांचक समय में एलेक्स हमारे साथ जुड़ रहे हैं।

एलेक्स का टीम के साथ जुड़ना एक शानदार खबर हैं और टीम को लगातार आगे बढ़ाने के लिए उनका समर्थन काफी अहम होगा। इसके लिए मैं केंट को भी शुक्रिया कहना चाहूंगा कि उन्होंने इतनी जल्दी एलेक्स को इस भूमिका के लिए अनुमति दी।

तो वहीं टीम से जुड़ने के बाद Alex Gidman ने कहा- मुझे इंग्लैंड महिला कोचिंग टीम से जुड़कर खुशी हो रही है। टीम में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को काफी शानदार मेलजोल है। मैं महिला टीम के लिए आने वाले सालों में काम करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता। इसके लिए मैं केंट को शुक्रिया कहना चाहूंगा, और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देना चाहूंगा।

ये भी पढ़ें- मैंने कभी नहीं कहा कि Jasprit Bumrah अच्छे गेंदबाज नहीं थे: अब्दुल रज्जाक

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?